scriptकार से सड़क पर चल र हे 9 दाेपहिया वा हनाें काे टक्कर मारी, घायलाें में महिलाओं व बच्चाें सहित एक दर्जन लाेग | Hit and run case in MP | Patrika News

कार से सड़क पर चल र हे 9 दाेपहिया वा हनाें काे टक्कर मारी, घायलाें में महिलाओं व बच्चाें सहित एक दर्जन लाेग

locationभोपालPublished: Aug 08, 2022 11:28:30 am

– फुटबॉल की तरह बाइक, स्कूटी को उड़ाता चला गया
– हिट एंड रन: नशे में धुत कार चालक ने एक-एक कर नौ वाहनों को रौंदा

accident.jpg

भोपाल। हिट एंड रन के एक मामले में रविवार रात 8.30 बजे जेके रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे नौ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। वाहन चालक फुटबॉल की तरह उछलकर नीचे गिर रहे थे। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे। 12 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

इनमें शैलेंद्र श्रीवास (40), आरती श्रीवास (37), अमिता श्रीवास (5) , शान श्रीवास (2.5) सहित अन्य शामिल हैं। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद दो बाइक तो दूर तक घिसटती चली गई थी। नौ दोपहिया को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई।

लोग गिर रहे थे उछल-उछलकर-
चश्मदीद नितिन ने बताया कि नौ दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। जैसे-जैसे कार चालक वाहनों को उड़ा रहा था, लोग उछल कर गिर रहे थे।

लोगों ने कार चालक व साथी को जमकर पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार आगे जाकर पुलिया से टकराकर पलट गई। गुस्साए लोगों ने नशे में धुत कार चालक तरुण बायकर और उसके साथी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और पिपलानी थाने में लाकर बंद कर दिया। लेकिन पुलिस सीमा विवाद में फंस गई।
मामला अशोका गार्डन थाने का होने का पता चलते ही पिपलानी पुलिस सुस्त हो गई। इस कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी भी हो गई। हादसे से पहले किसी बाइक वाले से उसका विवाद हुआ था, इसलिए गुस्से में कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, लेकिन बाकी वाहन भी उसकी चपेट में आते चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो