scriptगरीबी से बचने के लिए होली की रात पति-पत्नी जरूर कर लें ये 1 काम, होगी धन वर्षा | holi 2019 totke for money | Patrika News

गरीबी से बचने के लिए होली की रात पति-पत्नी जरूर कर लें ये 1 काम, होगी धन वर्षा

locationभोपालPublished: Mar 16, 2019 12:35:09 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

गरीबी से बचने के लिए होली की रात पति-पत्नी जरूर कर लें ये 1 काम, होगी धन वर्षा

holi 2019

holi 2019

भोपाल। होली का त्यौहार रंगों का प्यौहार होता है, जिसे आनंद व उल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि रंगों का का प्योग करके खुशियां मनाई जाती हैं। होली का त्यौहार में रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं और सब बस एक रंग के हो जाते हैं वहीं दूसरी और धार्मिक रूप से भी होली बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस बार दिन बुधवार 20 मार्च को प्रात:काल 10 बज कर 45 से भद्राकाल प्रारंभ हो जायेगा और सांयकाल 8 बज कर 59 तक रहेगा। इसके बाद 9 बज कर 28 मिनट से रात्रि 11:58 तक होलिका दहन किया जा सकता है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि माना जाता है कि भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता है। इसीलिए होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा समय के बाद किया जायेगा।

pandit ji

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि होली के त्यौहार में कई ऐसे काम भी किए जाते है जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदल देता है। पंडित जी बताते है कि इस दिन कुछ उपायों को करके आप खुद को धनवान भी बना सकते हैं। जानिए क्या हैं वे उपाय….

pandit ji

– होलिका दहन की रात को पति-पत्नी चंद्रमा के उदय होने के बाद घर के आंगन में खड़े हो जाए। फिर चांदी की प्लेट में छुआरे और मखाने लेकर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद चंद्रमा को दूध से अर्घ्य देकर धूपबत्ती से पूजा करें। सफेद मिठाई या फिर केसर मिश्रित चावल या साबूदाने की खीर अर्पित करें। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

– होलिका दहन वाले दिन प्रातः काल में 108 मखानों की एक माला बनाकर मन्दिर में लक्ष्मी जी को चढ़ाएं आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

– होलिका दहन के समय एक सूखे गोले में बूरा भरकर उसे जलती हुई होली की अग्नि में रख दें धन प्राप्ति और समृद्धि बढ़ेगी

– कर्ज से निजात पाने के लिए नरसिंह स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होता है। इसके अलावा होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।

– पैसों की किल्लत से परेशान हैं तो होली के दिन लक्ष्मी मां का पूजन करें. इसके लिए आपको विष्णु मंदिर जाकर लक्ष्मी मां का सहस्त्रनाम का जाप करना होगा. जाप करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को दान में कुछ दें.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो