
Holidays: अक्टूबर का महीना मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के लिए छुट्टियों से भरपूर है। भोपाल में तो स्थानीय अवकाश को मिला लिया जाए तो कर्मचारियों को अख्टूबर महीने में सीधे 12 दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। अक्टूबर महीने के पांच में से 3 हफ्ते तो ऐसे हैं जिनमें कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी लेने पर लंबे वीकेंड का मजा मिलने वाला है। तो चलिए बताते हैं कि आखिर कैसे मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की अक्टूबर महीने में छुट्टियों को लेकर बल्ले-बल्ले है।
अक्टूबर महीने के 5 हफ्तों में से दो को छोड़ दें तो 3 हफ्तों में कर्मचारियों का वीकेंड लंबा हो गया है। अगर इसी हफ्ते की बात करें तो 11 अक्टूबर को मोहन सरकार ने अष्टमी नवमीं का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। 12 अक्टूबर को शनिवार को दशहरा की और फिर रविवार की छुट्टी है। इस तरह से स्थानीय अवकाश को मिलाकर इस हफ्ते कर्मचारियों को सीधे तौर पर तीन दिन का दशहरा अवकाश मिल रहा है और अगर कोई सोमवार की छुट्टी ले लेता है तो सीधे 4 दिन की छुट्टी उसे मिल जाएगी।
इसी तरह से 17 अक्टूबर गुरुवार को वाल्मीकि जयंती है और इस दिन अवकाश रहेगा। इसके बाद 18 अक्टूबर शुक्रवार को अगर कोई कर्मचारी छुट्टी ले लेता है तो शनिवार और रविवार को मिलाकर उसे सीधे 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो अक्टूबर के महीने में कर्मचारियों को केवल 12 दिन दफ्तर जाना है और पूरे 12 दिन उन्हें अवकाश मिल रहा है। त्यौहार के महीने में 12 दिन की छुट्टियां मिलना किसी कर्मचारी के लिए सौगात से कम नहीं है।
Updated on:
10 Oct 2024 06:42 pm
Published on:
10 Oct 2024 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
