scriptअब अलग तरह का मास्क लगाने पर चर्चाओं में आ गए गृहमंत्री, देखें VIDEO | home minister narottam mishra wear new covid 19 face mask | Patrika News

अब अलग तरह का मास्क लगाने पर चर्चाओं में आ गए गृहमंत्री, देखें VIDEO

locationभोपालPublished: Aug 10, 2020 04:34:42 pm

Submitted by:

Manish Gite

पिछले कुछ दिनों पहले मास्क नहीं लगाने वाले गृहमंत्री अब मास्क लगाने पर चर्चाओं में हैं, देखें उनका अलग अंदाज…।

mask.png

home minister narottam mishra wear new covid 19 face mask

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र पिछले दिनों मास्क नहीं पहनने पर काफी चर्चाओं में रहे, लेकिन अब मास्क पहनने पर चर्चाओं में आ गए हैं। क्योंकि अब उन्होंने खुद के चेहरे वाला मास्क लगाया है। गौरतलब है कि उपचुनाव से पहले मोदी, शाह और शिवराज के चेहरे वाले मास्क बाजार में बिक रहे हैं।

 

उपचुनाव से पहले बाजार में इन दिनों मोदी, शाह और शिवराज के चेहरे वाले मास्क मिल रहे हैं। इन मास्क को चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र इन दिनों खुद के चेहरे वाला मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। वे लोगों से भी पूछ रहे हैं कि ठीक है न।

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हस्तियों के चेहरे वाले मास्क बाजार में मिल रहे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं के मास्क दुकानों पर उपलब्ध है। हालांकि नेताओं के चेहरे वाले मास्क मिलने पर इसे चुनाव की तैयारियों से जोड़क देखा जा रहा है।

https://youtu.be/_dJQkeEYQa4

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हर जगह बगैर मास्क में ही नजर आते थे। वे कोविड अस्पताल के दौरे पर गए हों, या सेंट्रल जेल के दौरे पर। इसके अलावा अधिकतर बैठकों में भी वे बगैर मास्क के दिखने से मीडिया और विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।

 

कांग्रेस ने घोषित किया था ईनाम :-:

जेल, अस्पतालों के दौरे के वक्त भी वे मास्क नहीं पहनने से सुर्खियों में आने के बाद विपक्ष ने गृह मंत्री को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रदेश के सीएम और कई मंत्री भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। ऐसी स्थिति में गृह मंत्री बिना मास्क के घूम रहे हैं, इसलिए जो भी व्यक्ति नरोत्तम मिश्र को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेगा उसको 11 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vhjse?autoplay=1?feature=oembed

 

खुद की जुर्माने की घोषणा :-:

इधर, मीडिया और विपक्ष के निशाने पर आने के बाद गृहमंत्री सभी आम और खास लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया। चाहे मंत्री हो या विधायक या कोई बड़ा अफसर हो, सभी के लिए मास्क जरूरी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि यह लोग मास्क नहीं लगाएंगे तो जुर्माना लगेगा।

 

https://youtu.be/kUJjUywkTpI

गृहमंत्री को लगाना पड़ा मास्क, बोले- आम हो या खास सभी को लगेगा जुर्माना

अंतत मास्क लगाना पड़ा :-:

जब गृहमंत्री इस चेतावनी की घोषणा कर रहे थे, तभी उन्हें भी मास्क लगाना पड़ा। वे काफी दिनों बाद मीडिया के सामने मास्क लगाते हुए नजर आए। इससे पहले काफी दिनों तक वे मास्क नहीं लगाने पर चर्चाओं में बने हुए थे।

 

70 से 120 रुपए है कीमत :-:

भोपाल के मार्केट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सीएम शिवराज सिंह और कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ के चेहरे वाले मास्क आ गए हैं। सबसे ज्यादा मोदी मास्क की डिमांड है। ये सभी मास्क 70 रुपए से लेकर 120 रुपए तक बेचे जा रहे है। खासकर इन मास्क की बिक्री चुनाव की दृष्टि से भी अधिक हो रही है। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। हाल ही में इनके डिमांड इतनी बढ़ी की महज तीन दिन में ही एक हजार से अधिक मास्क बिक गए थे। यह मास्क थ्री लेयर हैं और एम-95 की तरह हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो