scriptHoney Trap News- दिग्विजय सिंह ने कहा- हनीट्रैप में शामिल हैं भाजपा के नेता, जीतू जिराती ने दिया ये जवाब | honey trap news bjp leader react on digvijay singh allegations | Patrika News

Honey Trap News- दिग्विजय सिंह ने कहा- हनीट्रैप में शामिल हैं भाजपा के नेता, जीतू जिराती ने दिया ये जवाब

locationभोपालPublished: Sep 22, 2019 03:55:27 pm

Submitted by:

Manish Gite

honey trap news- मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले ने सियासत गर्मा दी है। रोज वर्तमान सरकार के नेता और पूर्व सरकार के नेताओं के बयान आ रहे हैं…।

digvijay.jpg

honey trap news

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हनी ट्रैप मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हनीट्रैप में भाजपा के पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक फंसे हैं। दिग्विजय ने कहा कि श्वेता विजय जैन भाजपा युवा मोर्चा की महामंत्री थी, तब भाजपा नेता जीतू जिराती अध्यक्ष थे। उधर, जिराती का नाम आने के बाद उन्होंने दिग्विजय के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की जांच को तैयार हैं।

हनी ट्रैप में फंसे दिल्ली के तीन नामी डॉक्टर, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 

क्या कहा था दिग्विजय ने
इससे पहले इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जब जीतू जिराती युवा मोर्चा अध्यक्ष थे, तब श्वेता विजय जैन युवा मोर्चा की महामंत्री थी, यह पता लगा लें। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि उस वक्त महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निलंगेकर थे, जो फिलहाल फडणवीस सरकार में मंत्री हैं, जब श्वेता का वीडियो वायरल हुआ तो वो महाराष्ट्र में वो किसके साथ थी। दिग्विजय सिंह बोले यह भी पता लगाएं कि मध्यप्रदेश के एक कलाकार सागर में विजय जैन की दुकान का उद्घाटन करने गए थे या नहीं, भाजपा का कलाकार कौन यह सभी को पता है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरी पास इसका कोई पुलिस रिकार्ड नहीं है, लेकिन इन बातों का पता लगाया जाना चाहिए।


हनीट्रैपः सीधी-सादी दिखती थी, 90 नेता-अफसरों को प्रेम में उलझाकर बना लिए अश्लील वीडियो

 

जीतू जिराती ने किया पलटवार
भाजपा नेता जीतू जिराती ने दिग्विजय सिंह के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका बयान बेबुनियाद है। श्वेता जैन सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य थी। उसके पद से हटने के बाद उससे कोई मुलाकात नहीं हुई। जिराती ने कहा कि सीबीआई की जांच कराना हो या किसी भी एजेंसी से, जो दोषी है उसे सजा मिलना चाहिए और जो इसमें फंसाए जा रहे हैं, उनके साथ न्याय होना चाहिए। जिराती ने कहा कि हनी ट्रैप में जो लोग फंसे हुए हैं उनके और जो लिप्त हैं उनके नाम उजागर होना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो