scriptकई राज्यों के नेताओं से थे इन महिलाओं के संबंध, केन्द्रीय मंत्री का भी नाम, रात 2 बजे तक चैटिंग करते थे नेता | Honey Trap: union minister and many leaders named in bhopal honey trap | Patrika News

कई राज्यों के नेताओं से थे इन महिलाओं के संबंध, केन्द्रीय मंत्री का भी नाम, रात 2 बजे तक चैटिंग करते थे नेता

locationभोपालPublished: Sep 23, 2019 09:08:03 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

हनीट्रैप मामले में दो पूर्व सीएम और कई मंत्रियों के नाम भी बताए जा रहे हैं।
हनीट्रैप मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

कई राज्यों के नेताओं से थे इन महिलाओं के संबंध, केन्द्रीय मंत्री का भी नाम, रात 2 बजे तक चैटिंग करते थे नेता

कई राज्यों के नेताओं से थे इन महिलाओं के संबंध, केन्द्रीय मंत्री का भी नाम, रात 2 बजे तक चैटिंग करते थे नेता

भोपाल. हनी ट्रैप मामले की जांच में एसआईटी से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ-साथ ही हनी ट्रैप मामले में नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हनी ट्रैप मामले में एक केन्द्रीय मंत्री का नाम भी शामिल है। एटीएस की टीम ने 2008 तक के सीडीआर और एसएमएस की पड़ताल की है।
कई राज्यों के नेताओं से थे संबंध
प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी और आरती दयाल के कॉल डिटेल्स में मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नेताओं के संबंध पाए गए हैं। कई नेताओं के रात दो-दो बजे तक इन महिलाओं से फोन कॉल और चैटिंग का रिकॉर्ड मिला है।
कई अफसरों के साथ संबंध
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा और आइएएस-आइपीएस के संबंध भी पाए गए हैं। इनमें से कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण ओहदों पर हैं।

केन्द्रीय मंत्री तक पहुंच सकती है जांच की आंच
आरोपी पांच महिलाओं के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) और एसएमएस से चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। इसमें एक केंद्रीय मंत्री और भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारी तक भी आंच पहुंच रही है।
कई राज्यों के नेताओं से थे इन महिलाओं के संबंध, केन्द्रीय मंत्री का भी नाम, रात 2 बजे तक चैटिंग करते थे नेता
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हनी ट्रैप मामले पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हनीट्रैप में भाजपा के पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक फंसे हैं। दिग्विजय ने कहा कि श्वेता विजय जैन भाजपा युवा मोर्चा की महामंत्री थी, तब भाजपा नेता जीतू जिराती अध्यक्ष थे। उधर, जिराती का नाम आने के बाद उन्होंने दिग्विजय के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की जांच को तैयार हैं।
अलग-अलग फील्ड के महिलाएं
हनीट्रैप कांड में गिरफ्तार महिलाओं का गिरोह शिकार तलाशने के लिए, सूचनाएं एकत्रित करने के लिए अलग-अलग फील्ड की जुड़ी युवतियों और महिलाओं को अपने गिरोह में जोड़ रखा था। बताया जा रहा है कि इस मामले में हेड कांस्टेबल की एक बेटी की शिकायत भी क्राइम ब्रांच में पहले हो चुकी थी। वहीं, तीन आइएएस की पत्नियां भी श्वेता विजय जैन की करीबी थीं। यह महिलाएं अक्सर श्वेता के साथ देखी जाती थीं।
Honey Trap
लाइजनिंग का करती थी काम
श्वेता के साथ काम कर चुकी एक महिला ने बताया कि ये तीनों महिलाएं श्वेता के लिए लाइजनिंग का काम करती थीं, इसका कमीशन इन तीनों महिलाओं को पहुंचाया जाता था। महिला ने बताया कि श्वेता इस खेल में माहिर है वो शिकार के लिए खिलाड़ी बदलती रहती है लेकिन उसका खेल नहीं बदलता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो