scriptहनीट्रैप केस : मानव तस्करी मामले में कोर्ट में पेश हुईं श्वेता विजय जैन और आरती दयाल, कर चुकी हैं चौंकाने वाले खुलासे | Honeytrap main accused Shweta Vijay Jain Aarti Dayal appear in court | Patrika News

हनीट्रैप केस : मानव तस्करी मामले में कोर्ट में पेश हुईं श्वेता विजय जैन और आरती दयाल, कर चुकी हैं चौंकाने वाले खुलासे

locationभोपालPublished: Nov 05, 2019 06:45:29 pm

Submitted by:

Faiz

मानव तस्करी के मामले को लेकर 5 दिन की रिमांड पर भेजी गईं हनीट्रैप की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन और आरती दयाल आज कोर्ट में हुईं पेश। पढ़ें खबर क्या हुआ अब तक…

honeytrap case latest news

हनीट्रैप केस : मानव तस्करी मामले में कोर्ट में पेश हुईं श्वेता विजय जैन और आरती दयाल, कर चुकी हैं चौंकाने वाले खुलासे

भोपाल/ मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप कांड की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन और आरती दयाल को पांच दिन रिमांड के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया। मानव तस्करी के मामले में आज दोनो को पेश किया गया। इसी सिलसिले में दोनो से पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा गया था। हालांकि, पैशी के बाद दोनों को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। इससे पहले हनीट्रैप की एक अन्य आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन को सोमवार मानव तस्करी के कैस में जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें भी दो दिन के रिमांड के लिए सीआईडी को सौंपा गया था।

 

ढ़ें ये खास खबर- अद्भुत खगोलीय घटना: सूरज के चेहरे पर दिखेगा तिल, 13 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा


पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

अब मध्य प्रदेश के इस बहुचर्चित हनीट्रैप कांड की जांच और रिमांड एसआईटी और सीआईडी की संयुक्त टीमें कर रही हैं। रविवार को हुई पूछताछ में गैंग की सदस्य महिलाओं से पूछताछ सामने आया था कि, रसूखदारों को हनीट्रैप के जाल में फंसाने के लिए सिर्फ वही काम नहीं करती थीं, बल्कि इसमें कॉलेजों की सुंदर छात्राओं का भी इस्तेमाल किया जाता था। कोर्ट में पेश किये जाने से पहले तक हुई पूछताछ में CID को राजगढ़ की एक छात्रा समेत राजधानी भोपाल के अलग अलग कॉलेजों की करीब 6 छात्राओं की जानकारी मिली थी। हालांकि, आरोपी महिलाओं से पूछताछ अलग अलग तरीकों से एक बार फिर शुरु हो गई हैं। पूछताछ टीम को संदेह है कि, आने वाले समय में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, किसी भी दुकान से खरीदें सस्ता सामान


कॉलेज छात्राओं को दिया जाता था ये काम

पूछताछ में सामने आया था कि, गैंग की महिलाएं सुंदर दिखने वाली इन नई नवेली कॉलेज छात्राओं को रसूखदारों की पूरी जानकारी मुहैय्या कराती थीं। फिर इनका काम होता था, उन तक पहुंच बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसाना। इसके बाद गैंग की मुख्य आरोपी महिलाएं योजनाबद्ध ढंग से अधिकारियों या रसूखदारों को हनीट्रैप के जाल में फंसा लेती थीं। सीआईडी अब उन छात्राओं का बायोडाटा इक्ट्ठा करके उन तक पहुंच बनाने में जुटी हुई है।

honeytrap case latest news

इस वजह से CID को सौंपा गया कैस

जब से इस बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड के साथ मानव तस्करी का चौंकाने वाला मामला भी उजागर हुआ है, तभी इस मामले की जांच पुलिस और एसआईटी के अलावा सीआईडी को भी सौंप दी गई है। जांच के दौरान सीआईडी ने मानव तस्करी में भोपाल और छतरपुर में रहने वाली दो महिलाओं को आरोपी बनाया है। हनी ट्रैप में फंसी राजगढ़ की आरोपी छात्रा के पिता की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने जीरो पर दोनों महिला आरोपियों पर मानव तस्करी की एफ.आई.आर दर्ज कर केस डायरी भोपाल के अयोध्या नगर थाने भेजी थी। तभी से एक बार फिर दोनों महिलाओं को सीआईडी ने रिमांड पर ले रखा है और अपने ढंग से पूछताछ शुरु कर दी है। सूत्रों की माने इस पूछताछ में आरोपी महिलाओं कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं, जिसे उजागर भी नहीं किया जा सकता।

 

पढ़ें ये खास खबर- हनीट्रैप कैस में बड़ा खुलासा, कॉलेज की खूबसूरत छात्राओं से इस तरह फंसवाये जाते थे रसूखदार


IAS अफसर ने ख़रीद कर दिया था फ्लैट

महिलाओं से हुई अन्य अन्य पूछताछ में सामने आया कि, गैंग का एक फ्लेट भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में भी है। यहीं से गैंग रसूखदारों को हनीट्रैप में फंसाने और छात्राओं लाकर रखने का काम करती थी। इसी फ्लैट में राजगढ़ की छात्रा को रखा गया था। छात्राओं को यहीं से रसूखदारों को फंसाने के लिए भेजा जाता था। आरोप तो यहां तक लगा है कि, महिलाओं को ये फ्लैट भी एक आईएएस अधिकारी ने छतरपुर की आरोपी महिला को दिलाया था।

 

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : 41 लाख खाते बंद करने के बाद SBI ने लगाया 2568 शाखाओं में ताला


इस तरह पहले छात्राओं से की जाती थी डील

पूछताछ में सामने आया है कि, सबसे पहले महिलाओं ने राजगढ़ की छात्रा से संपर्क साधा, जो पढ़ाई के लिए भोपाल ही में रहती थी। उसके बाद अलग अलग कॉलेजों की ऐसी छात्राओं से संपर्क साधा, जो सुंदर तो हों, लेकिन शहर में रहने वाले दोस्तों के बीच अपना स्टेटस मेंटेन नहीं कर पाती हों। आरोपी महिलाओं द्वारा ऐसी छात्राओं की पहले योजनाबद्ध रूप से रेकी की जाती थी, फिर इनसे संपर्क कर उन्हें कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर बहलाया फुसलाया जाता था। जो छात्राएं इनके झांसे में आ जाती थीं, उन्हें अयोध्या नगर स्थित फ्लैट पर ही हनीट्रैप का खेल समझाया जाता था। पूछताछ में सामने आया है कि, ये छात्राएं भोपाल के ही कॉलेजों में पढ़ाई करती थीं या अब भी कर रही हैं। छात्राओं के जरिये योजना के तहत कई रसूखदारों को इसी फ्लैट में लाकर हनीट्रैप का शिकार बनाया जाता था। जानकारी मिली है कि, इस खेल में एक आईएएस अफसर भी शामिल हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो