scriptHorse and mules are doing arbitrary with forced passengers in Amarnath | अमरनाथ यात्रा में मजबूर यात्रियों के साथ घोड़े खच्चर वाले कर रहे मनमानी, ले रहे मनमर्जी की रा​शि | Patrika News

अमरनाथ यात्रा में मजबूर यात्रियों के साथ घोड़े खच्चर वाले कर रहे मनमानी, ले रहे मनमर्जी की रा​शि

locationभोपालPublished: Jul 27, 2023 10:46:05 pm

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने प्रधानमंत्री और जम्मू कश्मीर श्राइन बोर्ड से की शिकायत

amarnath.jpg
अमरनाथ यात्रा में मजबूर यात्रियों के साथ घोड़े खच्चर वाले कर रहे मनमानी, ले रहे मनमर्जी की रा​शि
भोपाल.इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है, राजधानी से यात्रियों के आने जाने का सिलसिला जारी है। अमरनाथ यात्रा कर 6 हजार से अधिक श्रद्धालु लौट चुके हैं। अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा के दौरान सब कुछ ठीक है, लेकिन खच्चर, पालकी से यात्रा करने वाले यात्रियों को मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री और जम्मू कश्मीर श्राइन बोर्ड को ट्विटर के जरिए शिकायत की है। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि वे भी हाल ही में 500 से अधिक जत्थे के साथ वापस लौटे हैं। इस दौरान वहां कई श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत की है। आमतौर पर खच्चर से आने जाने का किराया 4 हजार 400 दोनों ओर का है, इसी प्रकार पालकी का 18 हजार रुपए हैं। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं लेकिन थकान के कारण वापस उतर नहीं पाते। ऐसे में उन्हें खच्चर करना मजबूरी हो जाता है, क्योकि भवन पर भी रूकने नहीं दिया जाता है। इसका फायदा उठाकर खच्चर वाले यात्रियों को नीचे तक पहुंचाने का 7 से 8 हजार रुपए तक वसूल रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.