scriptहाट बाजार, सिटी बसें और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आस | Hot bazaars, city buses and shopping complexes | Patrika News

हाट बाजार, सिटी बसें और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आस

locationभोपालPublished: Jan 08, 2019 11:36:25 pm

Submitted by:

Rohit verma

नए साल में जनता को विकास की उम्मीद

dovelepment

हाट बाजार, सिटी बसें और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आस

भोपाल/औबेदुल्लागंज. नगर साल में नगर की जनता को विकास को लेकर खासी उम्मीदें हैं। क्योंकि नगर की मुख्य मांगें अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। लोग चाहते हैं कि नई सरकार उनकी यह मांगें पूरी करेंगीं।

व्यवस्थित हो हाट-बाजार
शासन ने हाट-बाजार के लिए 2010 में पांच एकड़ जमीन आवंटित हुई है अभी नेत्र चिकित्सालय की जमीन हाट-बाजार लगता है। बारिश में इस जगह पर कीचड़ मच जाती है जनता को कीचड़ से गुजरकर सब्जी लेना पड़ता है। नगर के लोग वर्षों से व्यवस्थित हाट-बाजार बनाने की मांग कर रही है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अब लोगों को उम्मीद है कि नए साल में हाट-बाजार पर कार्य शुरू हो सकेगा।

खलती है खेल मैदान की कमी
नगर के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाते हैं, लेकिन अभी तक नगर के जिम्मेदार लोग खिलाडिय़ों को खेल मैदान की सौगात नहीं दे पाए हैं। नगर में खेल मैदान भी बड़ी मांग है। शासन ने खेल मैदान के लिए दशहरा मैदान के बगल में पांच एकड़ जमीन खेल मैदान के लिए शासन ने आवंंटित की है, लेकिन इस जमीन पर आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। यह खेल उबड़-खाबड़ पड़ा हुआ है।

 

सिटी बसें बनी सपना
भोपाल में चलने वाली सिटी बसों को औबेदुल्लागंज तक चलाए जाने की मांग एक दशक से लोग कर रहे हैं। भोपाल में चलने वाली सिटी बसें मंडीदीप होते हुए वर्धमान कंपनी के गेट तक कर्मचारियों को लेने आती हैं। यहां से औबेदुल्लागंज की दूरी करीब छह किलोमीटर ओर रह जाती है। चुनाव से पहले विधायक सुरेंद्र पटवा ने आश्वासन भी दिया था।

&नए साल में हाट-बाजार के अधूरे चबूतरों का निर्माण पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा, खेल मैदान के लिए राशि की व्यवस्था कर विकास कार्य कराने का प्रयास करेंगे। वहीं अन्य वार्डों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। जनप्रतिनिधि जैसे-जैसे प्रस्ताव स्वीकृत करेंगे विकास कार्य करते रहेंगे।
सतीश मालवीय, सीएमओ

 

लाल बसें चलना तो बहुत जरूरी है। लाल बसें जल्द चले इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। लाल बसें चलने से भोपाल जाने वाली छात्राओं, महिलाओं व हजारों लोगों को बड़ा फायदा होगा।

महेश जैन, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष
&नए साल में युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए हम खेल मंत्री जीतू पटवारी से खेल मैदान मैदान को विकसित करने के लिए राशि की मांग करेंगे। ताकि नगर के भावी खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने के लिए अच्छा माहौल मिल सके।
सुभाष पटेल, प्रदेश सचिव, यूथ कांग्रेस
&अस्पताल में एक्सरे मशीन नई आना चाहिए, डॉक्टरों की संख्या भी कम है। नए साल में अस्पताल में सुविधाएं बढऩा चाहिए।
भूपेंद्र नागर, महामंत्री, भाजयुमो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो