scriptमशीन भी नहीं पकड़ पा रही नकली नोट, ऐसे पहचाने 500 का नोट असली है या नकली ! | How to identify the original 500 rupee note | Patrika News

मशीन भी नहीं पकड़ पा रही नकली नोट, ऐसे पहचाने 500 का नोट असली है या नकली !

locationभोपालPublished: May 13, 2022 12:39:51 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है….

capture.jpg

500 rupee note

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने 500-500 के नकली नोट खपाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों एक अनाज कंपनी के पूर्व एजेंट हैं। धंधे में हुए घाटे को भरने की लालच में दोनों सलाखों के पीछे पहुंच गए। उन्हें अफ्रीकन मूल के दो सरगनाओं ने भोपाल में दो लाख रुपए के बदले 6 लाख के नकली नोट दिए थे। दोनों ने पैसों को जल्द खपाने के लिए मशीन से अपने खाते में पैसे जमा किए। नकली नोट भी ऐसा था कि मशीन नहीं पकड़ सकी।

दोनों को अफ्रीकन मूल के सरगनाओं ने 6 लाख के नकली नोट खपाने के बाद 6 लाख के असली नोट के बदले 12 लाख के डॉलर देने का वादा किया था। डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित कुमार ने बताया कि 11 मई को आइडीबीआइ बैंक की टीटी नगर ब्रांच के मैनेजर अतुल मिश्रा ने शिकायत की थी कि किसी ने बीएनए मशीन में 500-500 के 47 नोट एक खाते में जमा कराए हैं। पुलिस ने कैमरे के फुटेज देखे तो पता चला कि टोपी और मास्क लगा एक युवक ने 23500 रुपए जमा किए। इस पर सागर स्टेट अयोध्या नगर के संजय (27) पिता सुंदरलाल राजपूत को हिरासत में लिया। उसके घर से 500-500 के 232 और पवनीश से 472 नकली नोट बरामद किए हैं।

ऐसे पहचाने असली और नकली में अंतर

500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर की जगह पुराने नोट की तुलना में अलग हैं. 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है. यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है. इसका थीम दिल्ली के लाल किले पर आधारित है. स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगा हुआ है.

ये भी जानें

– 200, 500 और 2000 रुपये के नोट पर यह मूल्य एक रंग बदलने वाली स्याही से लिखा होता है. जब नोट को समतल रखा जाता है तो इन अंकों का रंग हरा दिखाई देता है, लेकिन जब इन्हें थोड़ा घुमाया जाए तो यह नीले रंग में बदल जाता है।

-नोट को किसी लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा हुआ दिखता है। आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट रखेंगे तो यहां 500 लिखा दिखेगा। यहां पर देवनागरी में 500 लिखा होता है। पुराने नोट से तुलना करें तो महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है। नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है। पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है। यहां महात्मा गांधी की तस्वीर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी है।

– 500 के नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है। सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो मुद्रित है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aqqul
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो