गुरुवार सुबह मकान मालिक ने खाली कमरे को खोला तो उसमें महिला का निर्वस्त्र हालत में खून से लथपथ शव मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मूलत: इछावर सीहोर निवासी ३४ वर्षीय महिला के रूप में हुई है। महिला पति राजाराम की चौथी पत्नी थी। इसमें दो छोडक़र चली गईं और तीसरी की मौत हो चुकी है।
एएसपी विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब ११.३० बजे सूचना मिली कि प्रगति नगर में आसिफ के मकान के बाहर से कुंडी बंद कमरे में फर्श पर महिला की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मूलत: इछावर सीहोर निवासी ३४ वर्षीय माला मेवाड़ा पति राजाराम के रूप में की। माला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान थे, वहीं फर्श पर खून के धब्बे मिले हैं।
दो माह पहले किराए से लिया था मकान
मकान मालिक आसिफ ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले ही दंपती ने किराए पर एक कमरा लिया था। दोनों उसी कमरे में रहते थे। गुरुवार सुबह माला की लाश उसके कमरे के बगल वाले खाली रूम में मिली। लाश की बदबू दूर-दूर तक जा रही थी।

ऐसे खुला राज: चूहा मरा होने पर साफ-सफाई कर रहा था मकान मालिक
गुरुवार को मकान मालिक आसिफ मुंबई से घर आए। घर पहुंचते ही उन्हें घर में बदबू आने का अहसास हुआ। आसिफ को लगा कि चूहा मरने से बदबू आ रही होगी। उन्होंने एक-एक कमरे की सफाई शुरू की। इसी बीच माला मेवाड़ा के कमरे के सामने खाली पड़े कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर माला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। आसिफ ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सुबह तक कमरे में रहा पति
पुलिस को मकान मालिक आसिफ की बहन यास्मिन ने बताया कि माला का पति राजाराम मेवाड़ा गुरुवार सुबह घर पर था। उसने पत्नी के बारे में किसी से चर्चा नहीं की। इसके बाद वह कब गायब हो गया आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। जिस कमरे में माला की लाश मिली है, उस कमरे में मकान मालिक अपनी बाइक व अन्य सामान रखते हैं।

दो दिन पहले हुआ था दोनों के बीच विवाद
बताया गया कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी गोपनीय बात को लेकर विवाद हुआ था। राजाराम ने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। विवाद बढ़ता देख मकान में रह रहे अन्य किराएदारों ने दोनों को शांत करा दिया था। पुलिस को संदेह है कि राजाराम ने उसी रात पत्नी की हत्या कर शव को दूसरे कमरे में रख दिया होगा। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

महिला की बॉडी डीकम्पोज हो चुकी थी। इस वजह से पोस्टमार्टम पूरा नहीं हो सका। शुक्रवार को दोबारा पीएम होगा। प्रथम दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किया जाना आ रहा है। शरीर से कांच की बोतल मिली है।
– डॉ. अशोक शर्मा, डॉयरेक्टर, मेडिको लीगल