scriptयह हैं आइएएस ऑफिसर, इनके योग के आगे बाबा रामदेव भी फेल, देखें video | ias officer anay dwivedi workout video | Patrika News

यह हैं आइएएस ऑफिसर, इनके योग के आगे बाबा रामदेव भी फेल, देखें video

locationभोपालPublished: Sep 08, 2021 04:01:38 pm

Submitted by:

Manish Gite

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है इस आइएएस अफसर का वीडियो, आप भी हो जाएंगे हैरान…।

anay5.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के एक शख्स को देख हर कोई हैरान है। वे किसी अनुभवी ट्रेनर की तरह योग करते और व्यायाम करते हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वे रस्सी पर चढ़कर करतब के साथ ही शीर्षासन और तरह-तरह की स्टेप्स करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया इनके वीडियो वायरल करते हुए लोग लिख रहे हैं कि बाबा रामदेव भी इनके आगे फेल हैं।

 

anay1.jpg

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कलेक्टर अनय द्विवेदी रोज अपने बंगले में योग करते हैं। कलेक्टर साहब हाल ही में एक योग कार्यशाला में शामिल होने गए थे। तब वहां मौजूद लोगों के करतब देख रहे थे। उनसे रहा नहीं गया और वे भी लोगों को योग के टिप्स देने लगे। लोग भी हैरान रह गए, जब कलेक्टर अचानक उठे और रस्सी पर चढ़ गए और उस पर उलटे होकर करतब दिखाने लगे। इसके बाद शीर्षासन करने लगे। इतना ही नहीं दोनों बाजुओं पर सीधा भी लेट गए, मयूरासन करके भी वे फिटनेस दिखाने लगे।

 

anay-6.jpg

अपनी सख्त मिजाजी के लिए चर्चित अन्य द्विवेदी का वीडियो वायरल होने पर पता चला कि वे अपनी फिटनेस को लेकर कितने सजग हैं। लोगों को भी फिट रहने की प्रेरणा देते हैं।

 

anay2.jpg

प्रोफेशनल ट्रेनर की तरह करते हैं योग

खंडवा कलेक्टर के बारे में कहा जाता है कि वे रोज अपने बंगले में पर योग करते हैं। बकायदा उन्होंने इसका सेटअप जमा रखा है। इनका वर्कआउट करते देख हर कोई कहता है कि वे एक प्रोफेशनल ट्रेनर की तरह कसरत करते हैं। अनय द्विवेदी कहते हैं कि ड्यूटी के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी समय निकालना जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज से से आप स्वस्थ रहेंगे और डबल ताकत से काम करेंगे।

 

 

anay-5.jpg

खेलमंत्री भी करते हैं वर्कआउट

खंडवा कलेक्टर कहते हैं कि हमारे देश के खेल मंत्री भी सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करते हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। कोई भी उम्र का व्यक्ति हो किसी भी पद पर बैठा व्यक्ति हो, उसे व्यायाम करते रहना चाहिए। सरकार भी देश के लोगों को मजबूत बनाने के लिए फिट इंडिया प्रोग्राम चला रही है।

anay-3.jpg
https://www.dailymotion.com/embed/video/x840ts9
0:00
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो