scriptप्रशासनिक सर्जरी : आनंद शर्मा सागर कमिश्नर, भार्गव बने रायसेन कलेक्टर | ias transfer latest order | Patrika News
भोपाल

प्रशासनिक सर्जरी : आनंद शर्मा सागर कमिश्नर, भार्गव बने रायसेन कलेक्टर

भोपाल कलेक्टर का नाम नहीं हो पाया तय

भोपालJun 09, 2019 / 08:50 am

KRISHNAKANT SHUKLA

ias

प्रशासनिक सर्जरी : आनंद शर्मा सागर कमिश्नर, भार्गव बने रायसेन कलेक्टर

भोपाल. लोकसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार ने शनिवार को एक और प्रशासनिक सर्जरी की। इसमें 19 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। आठ दिन पहले सागर में कमिश्नर बनाए गए गुलशन बामरा और रायसेन की कलेक्टर बनाई गई सुफिया फारुखी के आदेश निरस्त कर दिए गए।

इनकी जगह चिकित्सा शिक्षा आयुक्त आनंद शर्मा को सागर संभागायुक्त और सीएम के उप सचिव उमाशंकर भार्गव को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। बामरा को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है। फारुखी को नागरिक आपूर्ति निगम में यथावत पदस्थ रखा है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में 12 दिन से मंत्रालय में बैठे प्रमुख सचिव अशोक शाह को श्रम विभाग थमाया है।

पी नरहरि को नगरीय प्रशासन आयुक्त बनाया है। उनके पास जनसंपर्क विभाग अतिरिक्त रहेगा। भोपाल कलेक्टर से हटाए गए सुदाम खाडे को सड़क विकास निगम में महाप्रबंधक की जिम्मेदारी दी है। सरकार आठ दिन बाद भी भोपाल के कलेक्टर का नाम तय नहीं कर पाई है। शहडोल कमिश्नर से हटाए शोभित जैन को मानव अधिकार में सचिव बनाया है।

नई जिम्मेदारी

पीसी मीना — एसीएस जीएडी
अशोक शाह — पीएस श्रम विभाग
शोभित जैन — सचिव मानवाधिकार आयोग
जेके जैन — सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर
निशांत वरवड़े — आयुक्त चिकित्सा शिक्षा
ज्ञानेश्वर पटेल — सचिव राजस्व

सुदाम खाडे — जीएम आरडीसी
पी नरहरि — आयुक्त नगरीय प्रशासन, जनसंपर्क
राजेश जैन – – एमडी पाठ्य पुस्तक निगम
अनिल सुचारी — सचिव माशिमं
वी किरण गोपाल — एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
नंदकुमार — एमडी इलेक्ट्रानिक विकास निगम
संजीव सिंह — संचालक प्रशासन अकादमी
गुलशन बामरा — सचिव वित्त

आनंद शर्मा — सागर संभागायुक्त
नीरज सिंह — उपसचिव वित्त
दीपक सिंह — सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल
उमाशंकर भार्गव– कलेक्टर रायसेन
संजय कुमार — उपसचिव मंत्रालय

Home / Bhopal / प्रशासनिक सर्जरी : आनंद शर्मा सागर कमिश्नर, भार्गव बने रायसेन कलेक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो