ईदगाह तैयार, चांद नजर आया तो 22 अप्रेल को होगी ईद
भोपालPublished: Apr 20, 2023 11:22:15 pm
- ईदगाह में सुबह 7 बजे नमाज, इसके बाद शहर की बाकी मस्जिदों में होगी ईद की नमाज
भोपाल। ईद के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को ईद हो सकती है। ईदगाह से लेकर मस्जिदों में नमाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को दिनभर इंतजाम हुए। शहर में करीब दो सौ मस्जिदों में तैयारी चल रही हैं। ईदगाह में करीब डेढ़ लाख लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं। यहां सुबह सात बजे नमाज होगी।