scriptillegal polythine | शहर में रोजाना 8 टन पॉलीथिन की हो रही खपत | Patrika News

शहर में रोजाना 8 टन पॉलीथिन की हो रही खपत

locationभोपालPublished: Jul 29, 2021 01:06:07 am

Submitted by:

Sumeet Pandey

राजधानी में पॉलीथिन पर नहीं रोकटोक: न टीम बनी न कोई जिम्मेदार तय, छह माह से कार्रवाई नहीं

शहर में रोजाना 8 टन पॉलीथिन की हो रही खपत
शहर में रोजाना 8 टन पॉलीथिन की हो रही खपत
भोपाल. निगम प्रशासन ने शहर में पॉलीथिन तो प्रतिबंधित कर दी है, लेकिन प्रतिबंध के आदेश को लागू कराने पुख्ता व्यवस्था नहीं की। स्थिति ये है कि बीते छह माह से पॉलीथिन को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। निगम प्रशासन ने इसके लिए कोई विशेष टीम तक नहीं बनाई है। एएचओ को ही पॉलीथिन नियम लागू करने का जिम्मा दिया है, लेकिन वो भी इस काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। नतीजतन पूरे शहर में पॉलीथिन की खरीदी बिक्री धड़ल्ले से जारी है। बाजारों में, दुकानों पर पॉलीथिन में सामान दिया जा रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.