scriptकश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, यहां बारिश-ओलों के कारण तीन दिन पड़ेगी जबरदस्त ठंड | IMD warns of cold wave in many districts | Patrika News

कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, यहां बारिश-ओलों के कारण तीन दिन पड़ेगी जबरदस्त ठंड

locationभोपालPublished: Jan 13, 2022 12:07:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

IMD warning- उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से घिरा पूरा प्रदेश, कश्मीर और हिमाचल जैसी ठंड का अहसास…।

weather.png

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक और अधिक ठंड पड़ने की चेतावनी दी है।

 

भोपाल। मध्यप्रदेश इन दिनों बर्फीली हवाओं से घिरा होने के कारण कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। सर्द हवाएं (cold wave) भी ऐसी चल रही हैं कि कंपकपी से हर कोई परेशान हो गया है। पिछले कुछ दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश का यह हाल हो रहा है। इंदौर और भोपाल में तो तापमान सामान्य से 8 डिग्री चल रहा है। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री उज्जैन और शाजापुर में रिकार्ड किया गया। जबकि मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण और अधिक ठंड पड़ने की चेतावनी (IMD warns) दी है।

 

अगले 24 घंटों में क्या होगा

कश्मीर और हिमाचल प्रदेशों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा प्रदेश कांप रहा है। मौसम विभाग ने भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और कई स्थानों पर कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक और अधिक ठंड पड़ने वाली है।

 

यहां चलेगी शीतलहर

उज्जैन संभाग में शीतलहर चलने की संभावना है। यहां फिलहाल प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री बना हुआ है।

 

यहां सीवियर कोल्ड डे

राजधानी भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, धार, इंदौर एवं गुना जिलों में तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना है।

 

यहां मध्यम कोहरा रहेगा

ग्वालियर, गुना, शाजापुर, आगर, उज्जैन, रतलाम, छतरपुर एवं सागर में मध्यम कोहरा रह सकता है।

 

यहां होगी बारिश

प्रदेश के सीधी, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, बालाघाट, मंडला, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

 

weather1.png

पिछले 24 घंटों का हाल

 

imd.jpg

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह ठंड का प्रकोप रहेगा। इस बार संक्रांति पर भी कड़ाके की ठंड रहेगी। चार-पांच दिन की हल्की राहत के बाद 20 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा, फिर प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। इस दौरान बारिश के कारण ठंड बढ़ जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि इस सीजन का यह अंतिम सिस्टम हो सकता है।

 

 

दिन-रात के पारे में काफी अंतर

प्रदेश में ठंड ने दिन और रात के तापमान में काफी अंतर ला दिया है। दिन में 20 डिग्री तापमान है, तो रात का तापमान 10 डिग्री पर पहुंच रहा है। इस कारण ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है।

 

क्यों पड़ रही है इतनी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवाती गतिविधियां बनी हुई है। हरियाणा में भी चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी कोंकड़ से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और झारखंड तक एक ट्रफ लाइन है। इसके साथ ही चक्रवाती रूप से यह गतिविधियां चलने के कारण मध्यप्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है।

 

डेढ़ सौ गांवों में गिरे ओले

मध्यप्रदेश के सिवनी से जो तस्वीरें आ रही है, वो कश्मीर और हिमाचल की तस्वीर जैसी लग रही है। करीब डेढ़ सो से अधिक गांवों में ओले गिरने से बरफ की चादर बिछ गई थी। खेत से लेकर सड़क तक सफेद बरफ नजर आ रही थी। ओलावृ्टि से सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में फसलें खराब होने का अनुमान है। सिवनी के अलावा प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भी ओलावृष्टि हो चुकी है।

 

बड़े शहरों में रात का पारा

शहर तापमान

———————————————————————–

रात का पारा यहां कम रहा

शहर तापमान

 

इस मौसम में अपने-आप को बचाएं

मौसम विभाग ने मौसम में होने वाले बदलाव की चेतावनी के साथ ही लोगों को इस मौसम से बचाव के तरीके भी सुझाए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो