scriptएक बार फिर से शुरू मानसूनी गतिविधियां, कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert | IMD Weather Warning: 'heavy rain' in these districts for 2 days | Patrika News

एक बार फिर से शुरू मानसूनी गतिविधियां, कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert

locationभोपालPublished: Aug 02, 2021 01:05:35 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

बारिश होने से शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया……

red_alert.png

weather forecast

भोपाल। नौ दिनों बाद शनिवार को हटे बादलों ने रविवार और आज यानी सोमवार को एक बार फिर स्थाई डेरा जमा लिया है। शहर में दिन भर बादल छाए रहे और फुहारें पड़ती रही। तेज बारिश नहीं होने के चलते बारिश का आंकड़ा नहीं बढ़ा और दिन भर में 1.2 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज यानि सोमवार से एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

सामान्य से फिर नीचे पहुंचा बारिश का आंकड़ा

शहर में रविवार सुबह तक 24 घंटों में कुल 4.6 मिमी बरसात दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादल तो लगातार छाए हुए हैं, लेकिन बरसात बेहद कम दर्ज हो रही है जिसके चलते शहर की बारिश का आंकड़ा एक बार फिर सामान्य से नीचे चला गया। एक जून से एक अगस्त तक शहर में कुल 495.1 मिमी बरसात दर्ज की गई जोकि सामान्य से 9.1 मिमी कम है।

e1ed360a-db91-40fd-b0d2-2bc6d29acc69.jpg

वहीं बारिश होने से शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर बादल छाए रहने के चलते तापमान में शनिवार की अपेक्षा 1.6 डिग्री की कमी आई और यह 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वर्षों के दौर में तेजी आने का अनुमान व्यक्त किया है।

जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, चंबल संभाग सहित कई स्थानों पर नीमच और मंदसौर जिले में अत्याधिक भारी बारिश होगी। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। रीवा, सागर और भोपाल संभागों के साथ आगर और शाजापुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

विभाग का कहना है कि दक्षिण उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा एक कम दबाव का क्षेत्र है। दक्षिण हरियाणा में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x831u1p
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो