scriptफ्लैट में मुंबई की कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया,अब सामने आया ये… | immoral trafficking sex raket caught in bhopal with mumbai call girls | Patrika News

फ्लैट में मुंबई की कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया,अब सामने आया ये…

locationभोपालPublished: Mar 05, 2018 03:12:32 pm

बागसेवनिया थाना क्षेत्र के फ्लैट में देर रात तक चलती रही पुलिस कार्रवाई,सोमवार को पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश…

call girls
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर मुंबई की कॉल गर्ल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस की देर रात तक कार्रवाई चलती रही।
बागसेवनिया पुलिस को क्षेत्रवासियों से रविवार रात सूचना मिली कि भेल संगम पार्क स्थित पाल के फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है।

सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर घर में घुस गई। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम उमरावगंज थाना क्षेत्र के तिराहटी निवासी बंटी उर्फ प्रवीण पेटल है। पेशे से वो किसान है।
वहीं युवती ने अपना नाम नाजिया बताया है। युवती मुंबई के शिवाजी नगर की रहने वाली है। मौके से फरार होने वाले आरोपी अर्जुन चौकसे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मामले में पुलिस देर रात शहर के अन्य क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में बागसेवनिया थाना प्रभारी ललित सिंह डंगुर ने बताया कि इसमे जांच की जा रही है। आरोपियों के बैकग्राउंड को भी खंगला जा रहा है।
देर रात तक आला अधिकारियों का रहा जमावड़ा…
सेक्स रैकेट के पकड़ में आने के बाद आला अधिकारियों का देर रात तक थाने में जमवाड़ा रहा। एसपी साउथ राहुल कुमार लोढ़ा को जैसे ही सेक्स रैकेट की जानकारी मिली तत्काल वो बागसेवनिया थाने पहुंच गए। यहां पर वो करीब 10 मिनट तक थाना प्रभारी से इस मामले में चर्चा किए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में एक भी आरोपी छूटने नहीं चाहिए। सभी का कनेक्शन भी निकालने का निर्देश दिया। एसपी के जाने के बाद वहां पर मिसरौद एसडीओपी विजय पुंंज भी पहुंच गए और देर रात इस मामले की तहकीकात में लगे हुए थे।
पांच दिन से भोपाल में थी कॉल गर्ल
सेक्स रैकेट में पुलिस ने जिस युवती को गिरफ्तार किया है। वो यहां पर पिछले पांच दिन से थी। पिछले पांच दिन में वो कहां-कहां गई थी। इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। इसके साथ ही इस मामले में अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि सेक्स रैकेट चलाने वाला मुख्या आरोपी कौन है। फ्लैट मालिक की भुमिका को भी पुलिस इस मामले में खंगाल रही है।
police with girls
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…

बागसेवनिया थाना पुलिस ने रविवार को पकड़ी गई कॉल गल्र्स मामले का सोमवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने भेल संगम कॉलोनी से दो युवकों व एक मुंबई से लाई युवती को इस संबंध में गिरफ्तार किया है।
इस मामले में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है,कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक सरगना महिला मुंबई से युवतियां लेकर आती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो