scriptहोर्डिंग में इतने फोटो कि सीएम का चेहरा ढूंढना पड़ता है | In the hoarding, so many photos that face the face of CM | Patrika News

होर्डिंग में इतने फोटो कि सीएम का चेहरा ढूंढना पड़ता है

locationभोपालPublished: Jun 26, 2018 06:51:17 am

Submitted by:

Rohit verma

किसान मोर्चा की बैठक में भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह बोले

bjp meeting

होर्डिंग में इतने फोटो कि सीएम का चेहरा ढूंढना पड़ता है

भोपाल. भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक किसान चौपाल कार्यक्रम के लिए थी, लेकिन नेताओं को नसीहत किसी और बात की मिल गई। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आजकल होर्डिंग में इतने फोटो दिए जाते हैं कि उनमें सीएम का चेहरा ढूंढना पड़ता है।

उन्होंने कहा, जबलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा हुआ। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग लगे थे। मेरी नजर इन पर पड़ी तो मैंने कार्यकर्ताओं को फोन कर कहा, मैं एक प्रतियोगिता कराना चाहता हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा ढूंढो तो जानें।

राकेश सिंह ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा में ये स्थिति नहीं बने। होर्डिंग में जो नेता लोगों के बीच जा रहा है उसको लोग देखें। मुखिया का चेहरा सबसे बड़ा और सबसे ऊपर होना चाहिए।

सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसानों से जुड़ी योजनाओं के भी होर्डिंग लगें और ये बात सुनिश्चित हो कि जनआशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में किसान ही आएं, ताकि प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाए।

भाजपा किसान मोर्चा किसान चौपाल 11 जुलाई से
11 जुलाई से भाजपा किसान मोर्चा किसान चौपाल का आयोजन कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र के 11 ग्राम केंद्रों पर एक साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा। एक ग्राम केंद्र पर मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। अन्य जगहों पर सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी पहुंचेंगे। किसान चौपाल प्रदेश की सभी 23 हजार ग्राम पंचायतों में लगाई जाएगी।
चौपाल में भाजपा नेता किसानों को प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाएंगे और बताएंगे कि शिवराज सरकार ने उनको कितना दिया है। किसान मोर्चा के सदस्यों को भाजपा ने एक किताब बांटी है, जिसका नाम है दावे नहीं प्रमाण। इस किताब में कृषि से संबंधित कांग्रेस और भाजपा सरकार के तुलनात्मक आंकड़े दिए हुए हैं। किताब के आधार पर किसानों के सामने अपनी बात रखेंगे। चौपाल में किसानों से सुझाव भी लिए जाएंगे, जिनको चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो