scriptऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी पावर और ‘कोरोन वायरस’ को दे मात | In this way increase your immunity power | Patrika News

ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी पावर और ‘कोरोन वायरस’ को दे मात

locationभोपालPublished: Jun 10, 2020 06:57:25 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए क्या हैं वे उपाय

भोपाल। कोरोना का खतरा विश्वव्यापी बन गया है। डॉक्टर और वैज्ञानिकों का दावा है कि इम्यू‍निटी के कमजोर होने से कोरोना का खतरा अधिक बढ़ जाएगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से बचा के रखती है। छोटी-मोटी ऐसी कई बीमारियां होती हैं जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर बीमारियों का असर जल्दी होता है। इसलिए इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए जरूर अपनाएं ये उपाय….

1 – पूरे दिन गर्म पानी पिएं।

2- रोजाना योगासनों का अभ्यास करें। कम से कम 30 मिनट तक प्राणायाम और योगासन करें।

3- खाना पकाने में रोजाना हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल करें।

4- रोजाना सबेरे एक चम्मच (10g) च्यवनप्राश का सेवन करें। डायबिटीज से पीड़ित लोग शुगरफ्री ज्यवनप्राश खाएं।

5- तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सौंठ और मुनक्का का काढ़ा बनाकर दिन में एक या दो बार सेवन करें। इसमें जरूरत के अनुसार गुड़ या नीबू का रस मिला सकते हैं।

6- हल्दी मिला दूध पिएं। 150ml गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। ऐसा दूध दिन में एक या दो बार पी सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो