script72nd independence day : 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित | Independence Day 2018 celebrations CM shivraj mp | Patrika News
भोपाल

72nd independence day : 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

72nd independence day : 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

भोपालAug 15, 2018 / 11:13 am

KRISHNAKANT SHUKLA

news

72nd independence day : 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

भोपाल. 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले राज्‍य के 59 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा। इस मौके पर सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया।

पदक पाने वालों में तीन सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, एक उत्तम जीवन रक्षा पदक, छह पदक पुलिस विभाग के लिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, एक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक, 31 पदक पुलिस के लिए सराहनीय सेवा पदक, 10 जेल विभाग के लिए सराहनीय सेवा पदक।

राज्य-स्तरीय समारोह में चार होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के लिए सराहनीय सेवा पदक और तीन जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। पुलिस विभाग के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक गाजीराम मीणा एडीजी जेल, सराहनीय सेवा पदक विवेक शमा, सचिव गृह विभाग, हिमानी खन्ना ग्वालियर,

हेमन्त चौहान एसपी (उत्तर) भोपाल, राजेश सिंह चंदेल एसपी सीहोर और उद्दयन श्रीवास्तव डीआइजी पीए भोपाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जाएगा। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक संतोष कुमार सीबीआइ एसीबी एएसपी को दिया जाएगा। सीबीआइ के हवलदार किशोर राम मुंडेल को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।


सरकार ने अंगदानियों का भी किया सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर अंगदानियों और उनके परिवारों को चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इधर, मप्र राजपूत समाज ने बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप भवन चार इमली में झंडावंदन कर, प्लास्टिक मुक्त शहर के संदेश के साथ नि:शुल्क कपड़ों के थैलों का वितरण किया। प्रदेशभर के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक संगठन ने भी उत्साह के साथ आजादी का जश्न मनाया।

31 चौराहों पर भारत माता का पूजन
राष्ट्रीय चेतना अभियान समिति की ओर से पुराने शहर के 31 चौराहों पर भारतमाता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 15 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रीय चेतना कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। इधर, भैंसारे स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा समिति की ओर से एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार शाम छह बजे 1100 दीपों से गायत्री दीपयज्ञ कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो