scriptअब इन जगहों पर होगी बारिश, जानिये इस बार कब से बदलेगा आपके शहर का मौ सम | India Meteorological department biggest Apprehension of rain in mp | Patrika News

अब इन जगहों पर होगी बारिश, जानिये इस बार कब से बदलेगा आपके शहर का मौ सम

locationभोपालPublished: Nov 03, 2019 06:48:41 pm

आकाश में बादलों की आवाजाही…

अब इन जगहों पर होगी बारिश, जानिये इस बार कब से बदलेगा आपके शहर का मौ​सम

अब इन जगहों पर होगी बारिश, जानिये इस बार कब से बदलेगा आपके शहर का मौ​सम

भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद भी अब तक विभिन्न जिलों में लगातार बारिश के आसार बने हुए हैं। एक ओर जहां राजधानी भोपाल में रविवार को लोग सूरज देखने को तरसते रहे। वहीं आकाश में बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में हल्की सी ठंडक महसूस की गई। इस समय दिन में 2 बजे तक आसमान में भूरे बादल डेरा डाले हुए दिखे।
मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से भोपाल, रायसेन, राजगढ,विदिशा, सीहोर,अशोकनगर व गुना में वर्षा व गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है।
barish03.jpg
वहीं मध्यप्रदेश के करीब 32 जिलों को लेकर मौसम विभाग की ओर से बारिश का अंदेशा दर्शाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान भोपाल व निकटवर्ती स्थानों के लिए जो पूर्वानुमान दर्शाया गया है उसके मुताबिक भोपाल के आसमान में अभी बादलों की आवाजाही चलती रहेगी। शहर के कुछ हिस्सों में वर्षा व गरज चमक की संभावना है। वहीं हवा करीब 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
वहीं मौसम के जानकार व विभाग से ही रिटायर्ड हुए एसके शर्मा के अनुसार आगामी तीन दिनों तक भोपाल का मौसम तकरीबन रविवार के दिन जैसा ही बना रहेगा। लेकिन करीब 5 नवंबर को तापमान में कमी आने के आसार हैं।
weather_update.jpg
इसके बाद के कुछ दिनों तक सूर्य देव के बादलों के बीच से ही दर्शन तो होंगे, लेकिन ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। वहीं शुक्रवार के आसपास से मौसम में ठंडक घुलनी शुरू हो जाएगी।
अब तक ठंड के दस्तक नहीं दे पाने के ये हैं कारण…
सामने आ रही जानकारी के अनुसार एक के बाद एक बन रहे चक्रवात शहर में ठंड के आगमन को रोक रहे हैं। अरब सागर में बना चक्रवात ‘क्यारÓ अभी विदा ही हुआ है कि अगले चक्रवात ‘महाÓ के असर से शहर के आसमान पर बादल छा गए हैंं। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ताकतवर होते जा रहे चक्रवात के असर से अगले तीन-चार दिनों तक बादल रहेंगे।
अधिकतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले 2.6 डिग्री गिरकर 28.3 डिग्री पर आ गया। वहीं बादलों के चलते रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और शुक्रवार के मुकाबले 1.4 डिग्री की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।
barish001.png
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि महा चक्रवात, रविवार तक और ताकतवर होकर तेज चक्रवात बनने की आशंका है, जिसके असर से शहर में बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
सुबह छाई रही हल्की धुंध: शहर में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखी जा रही है। शनिवार सुबह दृश्यता दो से चार किमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य दृश्यता आठ से 10 किमी होती है। इस तरह दृश्यता आधी से भी कम रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो