scriptIndia Weather Update Imd Predicts Heavy Rainfall In Madhya Pradesh | 3 दिन बाद होगी मानसून की विदाई, इन जिलों में तेजी से शुरु होगी गुलाबी ठंड | Patrika News

3 दिन बाद होगी मानसून की विदाई, इन जिलों में तेजी से शुरु होगी गुलाबी ठंड

locationभोपालPublished: Oct 12, 2022 03:29:08 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-अक्टूबर में 5.44 इंच बारिश
-दो दिन से खुले हैं डैम के गेट
-तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

winter_7134535_835x547-m.jpg
weather update

भोपाल। राजधानी में पिछले तीन-चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो-तीन दिन से बादल बारिश के चलते शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की गिरावट हुई है। बीते दिन भी शहर में सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप खिली और शाम को फिर बादल छाए। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। 1 अक्टूबर से अब तक शहर में 5.44 इंच बारिश हो चुकी है, इसके पहले 2019 में अक्टूबर माह में 5 इंच बारिश हुई थी। पिछले दस सालों में पहली बार अक्टूबर माह में इतनी बारिश हुई है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.