scriptIAF रैली भर्ती 2020: 12वीं पास के लिए वायु सेना में सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स | Indian Air Force Recruitment For 12th Pass | Patrika News

IAF रैली भर्ती 2020: 12वीं पास के लिए वायु सेना में सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स

locationभोपालPublished: Feb 17, 2020 01:40:56 pm

– देशभक्ति के साथ देश सेवा – मध्यप्रदेश में IAF रैली भर्ती की तारीख Date – 23 फरवरी और 26 फरवरी 2020
 
 

Join Indian AirForce

Join Indian AirForce

भोपाल। वे युवा जो देशभक्ति Patriotism के साथ देश सेवा Service to nation करना चाहते हैं उनके लिए भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 12वीं पास युवाओं की भारतीय वायु सेना indian air force में सीधी भर्ती के लिए देश के विभिन्न राज्यों में अलग अलग दिन भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
दरअसल भारतीय वायु सेना (IAF) ने ‘एक्स’ और ‘वाई ग्रुप’ (IAF X & Y Group) में सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। एयरफोर्स की भर्ती वेबसाइट एयरमेनसेलेक्शन (airmenselection.cdac.in) पर जारी हुए नोटिस के अनुसार, यह रैली भर्ती 07 फरवरी से 28 फरवरी तक देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जा रही है।
इसके लिए उम्मीदवारों को न तो ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता है और न ही किसी प्रकार का फॉर्म भरने की। इस भर्ती में उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा जो भर्ती दिनांक को संबंधित ग्राउंउ पर समय से पहुंच जाएंगे।
आईएएफ भर्ती नोटिस के अनुसार, ग्रुप ‘एक्स’ में एयरमैन (Education Instructor) के पदों को भरा जाएगा जबकि ग्रुप ‘वाई’ में मेडिकल असिस्टैंट (With Diploma in Pharmacy) की भर्ती होगी। इस आईएएफ रैली भर्ती के संबंध में 5 जनवरी को विज्ञापन संख्या DAVP/10801/11/0043/1920 पर विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है।
शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार को 10+2 यानी 12वीं पास होना जरूरी है। हालंकि इस भर्ती से संबंधित अन्य जरूरी योग्यताओं की सूचना के लिए पूरा भर्ती विज्ञापन जरूर देखें।

उम्मीदवार भर्ती विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें – IAF RECRUITMENT 2020
राज्यवार भर्ती स्थान व समय…

ओडिशा में IAF रैली भर्ती की डेट- 04 फरवरी और 07 फरवरी
ओडिशा में IAF रैली भर्ती का स्थान – ब्रह्मपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड, ब्रह्मपुर, गंजम, ओडिशा

गुजरात में IAF रैली भर्ती की डेट – 17 फरवरी 2020 और 19 फरवरी 2020
गुजरात में IAF रैली भर्ती का स्थान – वीर नमद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी, उधना, मगडल्ला रोड, वेसु, सूरत, गुजरात
मध्यप्रदेश में IAF रैली भर्ती की डेट – 23 फरवरी और 26 फरवरी
मध्यप्रदेश में IAF रैली भर्ती का स्थान – स्पोर्ट स्टेडियम, नियर गवर्नमेंट तुलसी डिग्री कॉलेज अनूपपुर, मध्यप्रदेश


भर्ती की जानकारी : IAF 2020

कर्नाटक में IAF रैली भर्ती की डेट- 24 फरवरी 2020 और 26 फरवरी 2020
कर्नाटक में IAF रैली भर्ती का स्थान – मानिकशॉ परेड ग्राउंड, 1 क्यूबन रोड, बेंगलुरु, कर्नाटक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो