scriptसेना के जवान को भाजपा नेता ने दौड़ा दौड़ा कर मारी गोलियां | Indian Army Soldiers Beaten by BJP Leaders in Madhya Pradesh | Patrika News

सेना के जवान को भाजपा नेता ने दौड़ा दौड़ा कर मारी गोलियां

locationभोपालPublished: Feb 15, 2018 12:47:17 pm

Submitted by:

rishi upadhyay

छुट्टी पर आए सेना के जवान अंशू तोमर को भाजपा नेता और उसके कुछ साथियों ने दौड़-दौड़ा कर गोली मारी।

indian army

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सेना के एक जवान को दौड़ा दौड़ा कर गोलियां मारने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। छुट्टी पर आए सेना के जवान अंशू तोमर को भाजपा नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतू तोमर के कुछ साथियों ने दौड़-दौड़ा कर गोली मारी। गोलीकांड में बुरी तरह घायल होने के बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया।

 

मुरैना जिले के अम्बाह कस्बे में हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगातार कई गोलियां चलने की आवाज आईं। इसके बाद उन्होंने देखा कि फिल्मी अंदाज में आरोपी सैनिक को दौड़ा दौड़ा कर गोलियां मार रहे थे।


हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर इस घटना के पीछे कारण क्या था। जानकारी के मुताबिक सेना के जवान अंशू तोमर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता नीतू तोमर और उसके कुछ साथियों एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। जवान अंशु तोमर को पेट में गोली लगी है उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि जवान अंशु तोमर मेरठ में पदस्थ हैं और हाल ही में छुट्टी पर अपने गाँव आए हुए थे।

 

indian army


घायल जवान के दोस्त का कहना है कि वह दोनों बाइक से अम्बाह कसबे में घूम रहे थे तभी अचानक नगर पालिका अध्यक्ष नीतू तोमर अपने सहयोगी गुलशन तोमर कुछ साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए और उनका पीछा शुरू कर दिया, जवान बाइक लेकर अम्बाह कस्बे से मिढ़ैला गाँव की तरफ भागा, लेकिन इसी दौरान नीतू तोमर और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

लगातार हुई फायरिंग में एक गोली अंशू तोमर के पेट में लगी जिससे वो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जवान का दोस्त उसे घायल हालत में अम्बाह अस्पताल लेकर पहुंचा।

 

सूत्रों की मानें तो घायल फौजी अंशू तोमर और बीजेपी नेता नीतू तोमर का विवाद काफी पुराना है। अंशू तोमर दो दिन की छुट्टी आया हुआ था। शनिवार को अम्बाह शहर में नीतू तोमर का सामना फौजी अंशू से हो गया। इसके बाद बीजेपी नेता ने अपने दोस्तों के साथ फौजी का पीछा किया और मिढेला रोड पर पिस्टल से गोली मार दी और फरार हो गया।

 

गोली मारने की सूचना पर पुलिस अम्बाह अस्पताल पहुंची लेकिन घायल की गंभीर हालत के चलते मुरैना रेफर किया गया इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने कहा कि घायल और उसके साथी के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो