script

पीएस की नाराजगी के चलते हटाए गए वन विहार के डायरेक्टर यादव

locationभोपालPublished: Aug 04, 2021 01:52:02 am

Submitted by:

Ashok gautam

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले

पीएस की नाराजगी के चलते हटाए गए वन विहार के डायरेक्टर यादव

indian forest service officer transfer

भोपाल. वन विभाग के पीएस की नाराजगी के चलते मंगलवार को वन विहार के डायरेक्टर अजय कुमार यादव को हटा दिया गया। यादव को छह माह पहले ही वन विहार पदस्थ किया गया था। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर वन विभाग के बाहर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भेजा गया है।

बताया जाता है कि यादव के कामकाज से विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल नाराज चल रहे थे। यादव ने पार्क के दो बैटरी वाहन सुधरने के लिए एक कंपनी को दिए हैं। कंपनी ने सीएसआर फंड से उन्हें सुधरवाने का वादा किया है, पर वाहन वापस आने में काफी देरी हो गई। इसके अलावा भी कुछ काम समय से नहीं हो सके हैं। यादव को दो फरवरी को वन विहार का संचालक बनाया गया था। वहीं विभाग ने भोपाल के वनमंडल अधिकारी हरिशंकर शर्मा को भोपाल सामान्य वनमंडल से राजधानी परियोजना प्रशासन की कमान सौंप दी। ये पद मुख्य वनसंरक्षक स्तर का है।

कौन, कहां से कहां
अजीत श्रीवास्तव- एपीसीसीएफ कार्य आयोजना वन मुख्यालय से एपीसीसीएफ संरक्षण वन मुख्यालय
रमेश श्रीवास्तव- एपीसीसीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन वन मुख्यालय से एपीसीसीएफ कैंपा वन मुख्यालय
अजय कुमार यादव- संचालक वन विहार नेशनल पार्क से सीसीएफ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण
एचसी गुप्ता- सीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त भोपाल से संचालक वन विहार नेशनल पार्क
अशोक कुमार मिश्रा- सीसीएफ प्रशासन-एक वन मुख्यालय से क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व
वीएस होतगी- डीएफओ भिंड सामान्य से उप वन संरक्षक वन मुख्यालय
बीएस बघेल- डीएफओ शाजापुर सामान्य से डीएफओ देवास उत्पादन
एचएस मिश्रा- डीएफओ भोपाल सामान्य से डीएफओ राजधानी परियोजना
प्रशांत कुमार सिंह- उप वन संरक्षण वन मुख्यालय से डीएफओ खरगोन
आलोक पाठक- डीएफओ पश्चिम छिंदवाड़ा से डीएफओ भोपाल सामान्य
गौरव चौधरी- डीएफओ बुरहानपुर सामान्य से डीएफओ उत्तर शहडोल
बृजेंद्र श्रीवास्तव- डीएफओ उत्तर बालाघाट से डीएफओ ग्वालियर
प्रदीप मिश्रा- डीएफओ उत्तर सिवनी से डीएफओ बुरहानपुर
अब्दुल अलीम- उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी से डीएफओ अनूपपुर सामान्य
जामसिंह भार्गव– डीएफओ खरगोन से डीएफओ शाजापुर
डॉ. अंकुर अवधिया- उप वन संरक्षक वन मु. से डीएफओ भिंड
अभिनव पल्लव- डीएफओ ग्वालियर से डीएफओ उत्तर बालाघाट
सुधांशु यादव- डीएफओ श्योपुर से डीएफओ नौरादेही सागर
एमबी सिरसैया- उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी से डीएफओ बड़वाह सामान्य
चंदूसिंह चौहान- डीएफओ बड़वाह सामान्य से डीएफओ श्योपुर सामान्य
पीडी ग्रेबियाल- डीएफओ दक्षिण बैतूल सामान्य से डीएफओ नरसिंहपुर
महेंद्र सिंह उइके- डीएफओ नरसिंहपुर से डीएफओ दमोह सामान्य
जरांडे ईश्वर रामहरि- उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व से डीएफओ पश्चिम छिंदवाड़ा सामान्य
नेहा श्रीवास्तव- डीएफओ दक्षिण शहडोल सामान्य से डीएफओ दक्षिण बालाघाट उत्पादन
अधर गुप्ता- डीएफओ उत्तर शहडोल सामान्य से उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी
पुनीत सोनकर- डीएफओ पूर्व मंडला सामान्य से डीएफओ दक्षिण पन्ना सामान्य

ट्रेंडिंग वीडियो