scriptIndigo flights to Pune and Bangalore will start from 20 September | 20 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं पुणे और बेंगलूरु के लिए फ्लाइट, ये रहेगी टाइमिंग | Patrika News

20 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं पुणे और बेंगलूरु के लिए फ्लाइट, ये रहेगी टाइमिंग

locationभोपालPublished: Sep 10, 2023 04:41:18 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

भोपाल। राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार नई उड़ानों का सिलसिला शुरू हुआ है। हाल ही में भोपाल डेवलपमेंट ग्रुप द्वारा यात्रियों का फीडबैक सर्वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपा था। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने लंबे समय से बंद पुणे एवं बेंगलूरु अतिरिक्त उड़ान 20 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किया है। इस फैसले से सैकड़ों आइटी स्टूडेंट और आइटी प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा।

gettyimages-1215248230-170667a.jpg
Indigo flights

बेंगलूरु उड़ान अब शाम को भी

इंडिगो ने छह माह पहले ही शाम के समय भोपाल से बेंगलूरु के बीच एक अन्य फ्लाइट शुरू करने होल्ड पर रखा गया था। जो मांग को देखते हुए फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.