scriptInstagram Reels: People are suffering from depression by watching Instagram Reels | Instagram Reels: ज्यादा रील देखने वालों को हो रहा गुस्सा और चिड़चिड़ापन, हो रहे डिप्रेशन का शिकार, ऐसे पाएं छुटकारा | Patrika News

Instagram Reels: ज्यादा रील देखने वालों को हो रहा गुस्सा और चिड़चिड़ापन, हो रहे डिप्रेशन का शिकार, ऐसे पाएं छुटकारा

locationभोपालPublished: Jul 27, 2023 05:16:19 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Instagram Reels: हाल ही में मनोवैज्ञानिकों ने रील्स बनाने के शौक पर अध्ययन किया है। डायरेक्ट साइंस मैगजीन ने इससे संबंधित आलेख प्रकाशित किया है। इससे भारत में रील्स बनाने को लेकर युवाओं पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक असर का अध्ययन किया गया है। वही हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू ने स्क्रॉलिंग एडिक्शन पर अध्ययन जारी किया है। दोनों में रील्स के बहुत अधिक देखने या बनाने से नकारात्मक मानसिकता विकसित का जिक्र किया गया है। अध्ययन में बताया गया है कि भारत में सबसे अधिक लोग इंस्टाग्राम देखने वाले हैं।

new_project.jpg
Instagram Reels

क्या होती हैं रील्स

रील्स एक तरह का इंस्ट्राग्राम पर शॉर्ट वीडियो होता है। शुरू-शुरू में यह रील्स 30 सेकेंड का हुआ करती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 90 सेकेंड तक कर दिया गया है। रील्स का चलन तब से शुरू हुआ, जब भारत में टिकटॉक बंद हुआ। इसके बंद होते ही इंस्टाग्राम पर लोग रील्स डालने लगे। रील्स में कई तरह के वीडियो होते हैं, जैसे इंफॉमेर्शन, फनी, मोटिवेशनस, डांस आदि।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.