script13 FACTS: महिलाएं लगाती हैं 2 किलो से ज्यादा लिपस्टिक | interesting facts about man and woman | Patrika News

13 FACTS: महिलाएं लगाती हैं 2 किलो से ज्यादा लिपस्टिक

locationभोपालPublished: Mar 10, 2016 01:56:00 pm

Submitted by:

gaurav nauriyal

यहाँ हम महिला और पुरुषों से जुड़ी कुछ ऐसी बातों को बता रहे हैं जो आपको चौंका देंगी…पुरुष और महिला प्रकृति की खूबसूरत रचना हैं। 

पुरुष और महिला प्रकृति की खूबसूरत रचना हैं। दोनों ही में सदियों से श्रेष्ठता को लेकर बहस होती रही है, लेकिन यहाँ हम महिला और पुरुषों से जुड़ी कुछ ऐसी बातों को बता रहे हैं जो आपको चौंका देंगी…

ये हैं महिलाओं-पुरुषों के बारे में कुछ रोचक तथ्य:

1- महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अपनी पलकें दोगुनी ज्यादा झपकाती हैं।
—————
2- महिलाओं की औसत आयु पुरुषों से ज्यादा है। इसकी वजह उनका इम्यून सिस्टम है।
—————
3- 100 की उम्र के पार पहुंचने में पांच में से चार महिलाएं होती हैं।
—————
4- हर महिला अपने जीवनकाल में लगभग दो किलो 600 ग्राम लिपस्टिक लगा चुकी होती है।
—————
5- अगर कोई पुरुष हफ्तेभर के लिए घर से बाहर जाता है, तो वह पांच दिन के लिए कपड़े पैक करता है। महिला अगर सात दिन के लिए बाहर जाती है तो वह लगभग 21 कपड़े पैक करती है।
—————
6- एक शोध के अनुसार महिलाएं अपनी जिंदगी का एक साल सिर्फ यह सोचकर निकाल देती हैं कि उसे कौन से कपड़े पहनने हैं। अपने लुक को लेकर भी वो दिन में कम से कम नौ बार सोचती हैं।
—————
7- महिलाओं को सूंघने की क्षमता जन्म से ही पुरुषों से ज्यादा होती है।
—————
8- महिलाएं अगर दिनभर में औसतन 7 हजार शब्द बोलती हैं, तो पुरुष लगभग 2 हजार शब्द।
—————
9- पुरुष अपनी जिंदगी के सिर्फ छह महीने तो शेविंग करने में ही गुजार देते हैं।
—————
10- महिला की तुलना में वयस्क पुरुष की मसल्स 50 फीसदी ज्यादा होती हैं।
—————
11- ब्रिटेन में महिलाओं के पास औसतन 19 जोड़े जूते और सैंडल्स होती हैं। इनमें से वह सिर्फ सात जोड़ी काम में लेती है।
—————
12- एक साल में महिलाएं औसतन 30 से 64 बार रोती हैं, जबकि पुरुष 6 से 17 बार।
—————
13- पुरुषों के शरीर का तापमान महिलाओं के शरीर के तापमान से अधिक होता है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो