scriptगायों की स्थिति पर हुई जांच रिपोर्ट आई सरकार के पास | Investigation report on the status of cows came to the government | Patrika News

गायों की स्थिति पर हुई जांच रिपोर्ट आई सरकार के पास

locationभोपालPublished: Nov 30, 2020 07:07:09 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

गौ अभ्यारण्य बीमार, विकलांग और बुजुर्ग गायों का आशियाना
 

691073-cow.jpg
भोपाल : देश के पहले गौ अभ्यारण में गायों की स्थिति और उनकी मौत को लेकर कराई गई जांच की रिपोर्ट सरकार के पास आ गई है। ये जांच जिला प्रशासन ने की थी। इस जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि सालरिया के गौ अभ्यारण्य में छह हजार गाय रखे जाने की क्षमता है, अभी इसमें चार हजार गायों का व्यवस्थापन किया जा रहा है। अभ्यारण्य की मूल भावना के अनुसार यहां निशक्त,बेसहारा और बीमार गायों को आश्रय दिया जाता है। यह गौवंश बीमार,बुजुर्ग और पॉलीथिन खाया हुआ रहता है। यहां पर एक साल तक के भुसे का भंडारण रहता है। यानी जांच में इस बात की ओर संकेत किया गया है कि गायों की मौत की वजह बीमारी और उनकी पूरी हो चुकी उम्र रहती है।

निजी हाथों में जा सकता है गौ अभ्यारण्य :
गौ अभ्यारण्य को निजी संस्था को सौंपने पर भी विचार चल रहा है। सरकार अपनी ओर से गौ संरक्षण और संवद्र्धन के लिए अनुदान और अन्य सहायता देगी लेकिन इसका संचालन गौसेवा के प्रति समर्पित संस्थाएं कर सकती हैं। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में भी रखा जा सकता है।

गौ अभ्यारण में गायों की मौत की दर :
2018 में यहां पर गायों की मौत की सालाना दर 14.75 प्रतिशत और मासिक 1.22 फीसदी थी। 2019 में सालाना दर 14.60 और मासिक दर 1.21 थी। 2020 में नवंबर तक की स्थिति में सालाना दर 13.25 और मासिक दर 1.10 है। ये मृत्युदर गौशाला की सामान्य मृत्युदर सालाना 15 प्रतिशत और मासिक 1.25 दर से कम मानी जा रही है।

सरकार ने गायों की चिंता करने के लिए ही गौ कैबिनेट बनाई है। गौअभ्यारण्य को अच्छे लेागों के हाथों में देने पर विचार किया जा रहा है, इसको साधु-संतों को भी दिया जा सकता है। – प्रेमसिंह पटेल पशुपालन मंत्री –

ट्रेंडिंग वीडियो