भोपाल

मध्यप्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व में कम हुई हरियाली, जानिए कौन है जिम्मेदार

आइएसएफआर रिपोर्ट : देश के 32 टाइगर रिजर्व में सिमटे जंगल, 20 में बढ़ा वन आवरण

भोपालJan 19, 2022 / 01:13 am

govind agnihotri

मध्यप्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व में कम हुई हरियाली, जानिए कौन है जिम्मेदार

भोपाल. देश के 52 टाइगर रिजर्व में से 32 में जंगल वर्ष 2011 की तुलना में कम हुए हैं। यह कमी 0.06 से 118.97 वर्ग किमी तक है। 20 टाइगर रिजर्व में 1.28 से 238.80 वर्ग किमी तक जंगल बढ़े हैं। मध्यप्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व पन्ना, सतपुड़ा व संजय दुबरी में जंगल बढ़े हैं। बाकी तीन में कम हुए हैं। यह आकलन सामने आया है हाल ही में जारी इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (आइएसएफआर-2021) में। इसी रिपोर्ट में क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश को सर्वाधिक बड़ा वन क्षेत्र वाला राज्य बताया गया है। द्विवार्षिक रिपोर्ट में इस बार भारतीय वन सर्वेक्षण ने टाइगर रिजर्व, कॉरिडोर और शेर संरक्षण क्षेत्र में जंगलों के आकलन से संबंधित नया अध्याय शामिल किया है। रिपोर्ट बताती है कि 52 टाइगर रिजर्व में औसतन 22.62 वर्ग किमी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी जानें
7204 मिलियन टन कुल कार्बन स्टॉक होने का अनुमान देश के जंगलों में
39.7 मिलियन टन वार्षिक वृद्धि हुई कार्बन स्टॉक में
55688.89 वर्ग किमी वन क्षेत्र था देश के टाइगर रिजर्व में 2011 में
55666.27 वर्ग किमी वन क्षेत्र है देश के टाइगर रिजर्व में 2021 के आकलन में

Hindi News / Bhopal / मध्यप्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व में कम हुई हरियाली, जानिए कौन है जिम्मेदार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.