scriptनिगमायुक्त बोलीं- पंवार साब-24 घंटे यहीं रहकर काम करवाएं, हर हाल में 25 दिसम्बर तक कोलार को पानी देना है | it is must we have to start water suppy till 25 december in kolar | Patrika News

निगमायुक्त बोलीं- पंवार साब-24 घंटे यहीं रहकर काम करवाएं, हर हाल में 25 दिसम्बर तक कोलार को पानी देना है

locationभोपालPublished: Dec 08, 2017 12:42:18 pm

विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम आयुक्त प्रियंका दास ने किया कोलार में पेयजल योजना का निरीक्षण। निगमायुक्त बोली- मैं रात में कर सकती हूं निरीक्षण।

 water suppy

kolar water supply

भोपाल। कोलार को 25 दिसंबर तक पानी देने के मुख्यमंत्री के दावे और जमीन पर काम की सुस्त रफ्तार की पत्रिका में प्रकाशित खबरों के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा, निगमायुक्त प्रियंका दास समेत अन्य अधिकारी केरवा डैम पहुंचे। यहां पत्रिका द्वारा बताई स्थिति सही मिली। इंटेक वेल से लेकर संपवेल, पाइप लाइन और बिजली का काम सभी बेहद धीमी गति से चलता मिला। दास ने निर्माण एजेंसी समेत निगम के जलकार्य विभाग के अफसरों पर जमकर गुस्सा उतारा। दास ने जलकार्य शाखा के चीफ इंजीनियर एआर पंवार को स्पष्ट कह दिया, पंवार साब-आप 24 घंटे यहीं रहकर काम कराएं, हर हाल में २५ दिसंबर तक कोलार को पानी देना है। मैं रात को भी औचक निरीक्षण कर सकती हूं।
ये निर्देश भी दिए

मुख्य अभियंता जलकार्य एआर पंवार को निर्देश दिए कि योजना पर निगम की जलकार्य शाखा समानांतर काम करें।
जो मटेरियल निर्माण एजेंसी नही ला पा रही है उसे निगम खुद खरीदे और वर्तमान दर से कंपनी से भुगतान लिया जाएगा।
विधायक ने फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने 15 दिसम्बर तक का समय तय किया।
18 दिसम्बर तक पाइप लाइन की टेस्टिंग पूरी करने के निर्देश।

हमने निरीक्षण किया, काम काफी धीमी गति से चल रहा था। नगर निगम के जलकार्य शाखा को भी काम पर लगाया है। हमारी कोशिश है कि २५ दिसंबर तक सर्वधर्म से गुडशेफर्ड तक के क्षेत्र में पानी भेज दें।
– रामेश्वर शर्मा, विधायक
निगमायुक्त दास ने जलकार्य शाखा के चीफ इंजीनियर एआर पंवार को स्पष्ट कह दिया, पंवार साब-आप 24 घंटे यहीं रहकर काम कराएं, हर हाल में २५ दिसंबर तक कोलार को पानी देना है। मैं रात को भी औचक निरीक्षण कर सकती हूं।

नगर निगम का पूरा अमला इस काम पर लगा है। हमने निरीक्षण किया है। रोजाना की समीक्षा की जा रही है। कोशिश है कि तय समय में पानी पहुंचा दिया जाए।

– प्रियंका दास, निगमायुक्त
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो