मध्यप्रदेश की इस सबसे खूबसूरत इमारत को बनकर तैयार होने में लगे 15 साल
भोपालPublished: Aug 08, 2023 09:58:25 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लिंक रोड क्रमांक-2 स्थित वन भवन का लोकार्पण किया। वन भवन 2.91 लाख वर्ग फीट में फैला है। इसे तैयार करने में 180.24 करोड़ लागत आई है।


van bhawan
भोपाल। सीएम ने कार्यक्रम में घोषणा की कि वन भवन की पूरी इमारत वन विभाग के लिए ही आरक्षित किया जाएगा। किसी अन्य विभाग को यहां शिफ्ट नहीं किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसमें करीब 30 प्रतिशत वन है। देश का 13 प्रतिशत वन कवर मप्र में है। हम लगातार सघन वन बढ़ा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है।