scriptIt will rain due to disturbance in MP | विक्षोभ ने सर्दी रोकी पर हो सकती है बरसात, 8 नवंबर से तेजी से गिरेगा पारा | Patrika News

विक्षोभ ने सर्दी रोकी पर हो सकती है बरसात, 8 नवंबर से तेजी से गिरेगा पारा

locationभोपालPublished: Nov 06, 2022 01:33:36 pm

Submitted by:

deepak deewan

फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम बादलों की रह सकती है आवाजाही, तीन-चार दिन में तेजी से कम होगा तापमान

disturbance_in_mp.png
फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल. प्रदेश भर में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा का रुख भी उत्तर पूर्वी है लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट नहीं हो रही है। इसका कारण है कि फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान की ओर सक्रिय है। वहीं 8 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण तीन चार दिन बाद ही तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय हल्के आंशिक बादल रह सकते हैं। इससे प्रदेश के उत्तरी हिस्सो में बरसात हो सकती है.

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.