आलमी तब्लीगी इज्तिमा- चार हजार टॉयलेट बनाए, इन्हें 6 किमी की सीवेज लाइन से जोड़ा
भोपालPublished: Nov 13, 2022 01:09:15 am
भोपाल. इंसानियत और दीनी तालीम के साथ ही आलमी तब्लीगी इज्तिमा पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करेगा। पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए पहली बार यहां तीन प्रयोग किए गए हैं। इन प्रयोग के तहत प्लास्टिक का उपयोग रोकने, सीवेज ट्रीटमेंट और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर रहेगा।


,
अब तक तीन दिन का आयोजन होता आया है। इस दौरान करीब दो टन वेस्ट यहां से निकलता है। इसके निष्तारण के लिए यहां पर इंतजाम होने हैं। इस संबंध में जिला पंचायत और स्वयं सेवी संस्था काम करेंगी। संस्था के इम्तियाज अली के मुताबिक यह अपने आप में अनोखा होगा। इतने बड़े आयोजन में कई टन कचरा निष्तारण बड़ी समस्या होता है। इसका हल निकालते हुए इसे डिस्पोज करने प्लांट लगाया जा रहा है। यह परेशानी नहीं बनेगा।