scriptअलमारी का लॉक ठीक करने के लिए बुलाया और कर गए जेवरों पर हाथ साफ | jewellery theft in bhopal | Patrika News

अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए बुलाया और कर गए जेवरों पर हाथ साफ

locationभोपालPublished: Nov 13, 2019 01:40:09 am

दो बदमाशों ने दिनदहाड़े टीला जमालपुरा इलाके में दिया वारदात को अंजाम
 

jewellery theft in bhopal

अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए बुलाया और कर गए जेवरों पर हाथ साफ

भोपाल. टीला जमालपुरा इलाके में ताला-चाबी ठीक करने आए दो जालसाज वृद्धा की अलमारी के लाकर्स में रखे सोने के जेवर, नकदी 15 हजार रुपए चोरी कर चंपत हो गया। जालसाजों ने वारदात को अंजाम उस दौरान दिया जब वृद्धा उनके लिए चाय बनाने किचन में चली गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वसुंधरा कॉलोनी टीलाजमालपुरा निवासी 62 वर्षीय उमा माथुर पति टीएल माथुर गृहणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनके घर के बाहर रोड पर ताला-चाबी ठीक करने की दो युवक आवाज लगा रहे थे। उनकी अलमारी का लॉक खराब होने पर दोनों युवकों को बुला लिया। दोनों सिर पर पगड़ी बांधे हुए थे। दोनों कमरे में रखी अलमारी का लॉक ठीक करने लगे। इसी बीच उमा उनके लिए चाय बनाने के लिए किचन में चली गईं। करीब 5.45 बजे तक दोनों लॉक ठीक करते रहे। इसके बाद उमा ने उन्हें चाय पीने को दी। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपियों ने उमा से कहा कि उनके पास लॉक ठीक करने के लिए पूरा सामान नहीं है। लॉक ठीक नहीं हो पाएगा। लॉक अगले रोज ठीक करने की बात कहते हुए दोनों चले गए।

अयोध्या फैसले की वजह से अगले रोज नहीं आए होंगे
अगले दिन भी दोनों नहीं आए। उमा को लगा कि आज अयोध्या फैसला आने के चलते दोनों नहीं आए होंगे। इस पर अलमारी खोलने के लिए उन्होंने घर की सभी चाबीयों को आजमाया। एक चाबी से आलमारी खुल गई। देखा तो आलमारी में रखे पर्स में 15 हजार रुपए नकदी, मोती वाला मंगल सूत्र, जिसमें सोने के 6 दाने तथा एक पेडिंल सोने का था व एक जोड़ी हाथ के कंगन, दो जोड़ी कान की झुमकी, सोने के दो पेंडिल चेन समेत, चांदी की करधनी जालसाज चोरी कर ले गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो