scriptमुख्यमंत्री को दी पाकिस्तान से आए युवकों ने जान से मारने की धमकी, देशभर में हड़कंप | Jitendra Arjunwar return from Pakistan threatning Madhya Pradesh CM | Patrika News

मुख्यमंत्री को दी पाकिस्तान से आए युवकों ने जान से मारने की धमकी, देशभर में हड़कंप

locationभोपालPublished: Aug 09, 2018 04:27:53 pm

Submitted by:

Manish Gite

मुख्यमंत्री को दी पाकिस्तान से आए युवकों ने जान से मारने की धमकी, देशभर में हड़कंप

CM

मुख्यमंत्री को दी पाकिस्तान से आए युवकों ने जान से मारने की धमकी, देशभर में हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर धमकीभरी पोस्ट जारी की थी। दोनों ही सगे भाई हैं।
बताया गया है कि दोनों भाइओं ने 2 अगस्त से 7 अगस्त के बीच 5 बार पोस्ट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी दी थी। ट्वीटर पर इन युवकों ने लिखा था कि यदि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा और वे मुख्यमंत्री सिवनी आए तो जान से मार दिया जाएगा।
लगातार ऐसी पोस्ट करने के बाद साइबर सेल ने ट्वीटर एकाउंट के माध्यम से आरोपियों की पहचान की है और दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है।

– बताया गया है कि इनमें से एक आरोपी जितेंदर का पाकिस्तान से भी संबंध है. वह पाकिस्तान की जेल में बंद रह चुका है। जितेंद्र मई 2018 में ही पाकिस्तान से रिहा होकर भारत आया था। दोनों आरोपियों से सायबर सेल मुख्यालय पूछताछ कर रही है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
शिवराज सिंह चौहान को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। इस कारण उनकी सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई थी।

8 सितंबर 2013
इससे पहले 8 सितंबर 2013 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में छतरपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। उस युवक ने धमकी भरा एक एसएमएस पुलिस अधिकारी को भेजा था।


10 दिसंबर 2009
इससे पहले 20 दिसंबर 2009 को भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। श्यामला हिल्स पुलिस ने एक इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक कथित नक्सली संगठन ने यह पत्र साधारण डाक से मुख्यमंत्री निवास पर भेजा थ। यह कथित प्रमुख नक्सलवादी संगठन बालाघाट मध्यप्रदेश रेंज की तरफ से भेजा गया था। तभी से मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो