scriptरिसर्च: 2 गज की दूरी के बावजूद हो सकते हैं ‘कोरोना वायरस’ के शिकार, इसलिए रहें सतर्क | Just two yards of physical distance is not enough for corona virus | Patrika News

रिसर्च: 2 गज की दूरी के बावजूद हो सकते हैं ‘कोरोना वायरस’ के शिकार, इसलिए रहें सतर्क

locationभोपालPublished: Nov 26, 2021 12:37:12 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शहर में फिर मिले 6 नए मरीज, 4 ठीक भी हुए……

co.jpeg

corona virus

भोपाल। राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। शहर में बीते दिन 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 4 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार को भी शहर से 6500 सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 088 हो गई है। इनमें 7 लाख 82 हजार 458 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत हो गया है। अब तक प्रदेश में कुल मौतें 10 हजार 528 दर्ज हुई हैं। गुरुवार को प्रदेश में नए संक्रमित 14, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 है। वहीं प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। इधर, भोपाल में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 23 हजार 663 हो गई है, जबकि इनमें से 1 लाख 22 हजार 498 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं शहर का रिकवरी रेट 99.05 प्रतिशत हो गया है।

सिर्फ दो गज की शारीरिक दूरी पर्याप्त नहीं

कोरोना पर नई रिसर्च में दावा किया गया है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सिर्फ दो गज की शारीरिक दूरी पर्याप्त नहीं है। बंद स्थान पर बैठा संक्रमित शख्स बाहर दो मीटर की दूरी पर किसी और को संक्रमित कर सकता है। यूनिवर्सिटी

ऑफ कैम्ब्रिज के इंजीनियरों के एक दल ने रिसर्च के लिए इस कम्प्यूटर मॉडलिंग का उपयोग किया कि लोगों के खांसने पर उसकी छोटी-छोटी बूंदें कैसे फैलती हैं। रिसर्च का सार यह है कि सिर्फ सामाजिक दूरी वायरस के असर को कम करने का उपाय नहीं है। इसमें सर्दियों में टीकाकरण, हवा की उचित आवाजाही तथा मास्क के सतत महत्त्व को रेखांकित किया गया है।

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि लोगों के खांसने का असर बड़े क्षेत्र में होता है। फिजिक्स ऑफ अध्ययन के प्रथम लेखक भारतीय मूल के डॉ. श्रेय त्रिवेदी ने कहा, ‘इस महामारी के फैलने का एक कारण विषाणु विज्ञान से जुड़ा है। यानी किसी के शरीर में कितने वायरस हैं और उसके बोलते या खांसते समय कितने वायरल तत्व बाहर निकलते हैं।”

https://www.dailymotion.com/embed/video/x835szf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो