scriptज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला | Jyotiraditya Scindia attacked Congress | Patrika News

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला

locationभोपालPublished: May 07, 2020 06:47:58 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

सिंधिया बोले दिग्गी के क्षेत्र में मजदूर को टॉयलेट में किया क्वारंटीन, राजनीतिक द्वेष से की कांग्रेस ने संबल योजना बंद
 
 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला

भोपाल : भाजपा में शामिल होने के 55 दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने संबल योजना की तारीफ करते हुए कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक द्वेष के कारण इसे बंद करने का आरोप लगाया। वहीं एक मजदूर के परिवार को टॉयलेट में क्वारंटीन करने के मामले में भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवद्र्धन सिंह को निशाने पर लिया। कांग्रेस ने उस तस्वीर को पोस्ट कर आरोप लगाया था कि ये सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र गुना की तस्वीर है। इससे पहले सिंधिया ने भाजपा में जाने के बाद भी कांग्रेस पर कोई आरोप नहीं लगाए बल्कि वे खामोश ही दिखाई दिए।

निशाने पर दिग्विजय :
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि यह तस्वीर राजगढ़ लोकसभा व राधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की है। यहां की ग्राम पंचायत टोडरा के प्राथमिक स्कूल देवीपुरा की है। यहां से दिग्विजय सिंह के परिवार के सदस्य दशकों से जनप्रतिनिधि के रुप में चुने जाते रहे हैं। वर्तमान में वहां के मजदूरों को टॉयलेट में क्वारंटीन किया जा रहा है। राजगढ़ दिग्विजय सिंह का लोकसभा क्षेत्र है और राधौगढ़ से जयवद्र्धन सिंह विधायक हैं। सिंधिया ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से उस परिवार की बेहतरी के लिए कदम उठाने को बोल दिया गया है।

संबल की तारीफ :
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबल की तारीफ कर कांग्रेस सरकार पर इसे बंद करने का आरोप लगाया। सिंधिया ने कहा कि संबल को कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते बंद किया था। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर से गरीबों के लिए शुरु किया है। सिंधिया ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए बहुत बेहतर योजना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो