scriptसिंधिया समर्थकों ने दिल्ली में किया हंगामा, कार्यकर्ता ने कहा – मैं कर लूंगा खुदकुशी… | Jyotiraditya Scindia latest news | Patrika News

सिंधिया समर्थकों ने दिल्ली में किया हंगामा, कार्यकर्ता ने कहा – मैं कर लूंगा खुदकुशी…

locationभोपालPublished: Dec 16, 2018 09:48:12 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

सिंधिया समर्थकों ने दिल्ली में किया हंगामा, कार्यकर्ता ने कहा – मैं कर लूंगा खुदकुशी…

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया को उपमुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में उनके निवास पर 12 से ज्यादा समर्थक विधायकों ने धरना दिया। इनमें ओपीएस भदौरिया, रघुराज सिंह कंसाना, गिरिराज दंडोतिया, कमलेश जाटव, रणवीर जाटव, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल थे।

विधायक भदौरिया का कहना है कि मध्यप्रदेश में भी राजस्थान फॉर्मूला लागू होना चाहिए। हम इसके लिए सिंधिया जी को मनाने आए हैं। उनके निर्णय के बाद रणनीति तय की जाएगी। एक कार्यकर्ता ने सिंधिया का पैर पकडकऱ कहा कि आपको प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। उन्हें सिंधिया ने समझाया।

17 दिसंबर को है शपथ ग्रहण समारोह…

17 तारीख को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ का शपथ ग्रहण है। समारोह स्थल जंबूरी मैदान पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आदमकद कटआउट लगाए जा रहे हैं। यहां मनमोहन सिंह के होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं। मंच पर संजय गांधी का कटआउट भी नजर आएगा।

ये है तैयारी…

संजय कमलनाथ के स्कूल समय के दोस्त थे। इस शो में कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के तौर पर नजर आने वाले हैं। भाजपा इस मैदान को अपने लिए शुभंकर मानती रही है। सीएम के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने दो बार यहीं शपथ ली थी। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ और किसान महासम्मेलन जैसे बड़े आयोजन इसी मैदान पर हुए हैं। भाजपा सरकार जाने के बाद अब नई कांग्रेस सरकार की नींव भी यहीं से पड़ रही है। कमलनाथ 17 दिसंबर को इसी मैदान पर मेगा शो कर शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो