scriptकांग्रेस में सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी, कमल नाथ दरकिनार, ज्योतिरादित्य बने ‘स्टार’ | Jyotiraditya Scindia: star campaigners for Jharkhand Assembly Polls | Patrika News

कांग्रेस में सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी, कमल नाथ दरकिनार, ज्योतिरादित्य बने ‘स्टार’

locationभोपालPublished: Nov 14, 2019 03:14:22 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

दिग्विजय सिंह को भी जगह नहीं मिली है।

scindia
भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस में एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ को दर किनार किया गया है। कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार को बड़ी जम्मेदारी दी है। जबकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी झारखंड चुनाव के लिए मौका दिया गया है लेकिन कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह और कमल नाथ को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।
https://twitter.com/hashtag/JharkhandAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
स्टार प्रचार होंगे सिंधिया
झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ये सूची पहले चरण के चुनाव के लिए है। इस सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह मिली है लेकिन कमल नाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मौका नहीं दिया गया है। वहीं, चौंकाने वाला नाम मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार का है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में उमंग सिंघार को भी शामिल किया है। बता दें कि झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में वन मंत्री उमंग सिंघार को शामिल नहीं किया था। ऐसा कहा गया था कि दिग्विजय-सिंघार विवाद के कारण उनका नाम झाबुआ उपचुनाव में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें झारखंड के लिए स्टार प्रचार बताया है।
सिंधिया की चमक बरकरार
ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचार बनाया गया है। सिंधिया को झारखंड में स्टार प्रचारक बनाए जाने पर जानकारों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि राष्ट्रीय स्तर के नेता की है। लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बर मोदी लहर के कारण भले ही अपना चुनाव हार गए हों लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था। वहीं, झाबुआ उपचुनाव में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचार थे लेकिन उन्होंने इस चुनाव से खुद को अलग कर लिया था और कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में कोई सभा नहीं की थी।
सिंघार का नाम क्यों?
कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार को शामिल किया है। उमंग सिंघार मध्यप्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। झारखंड आदिवासी बाहुल्य राज्य है ऐसे में उमंग सिंघार को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो