भोपालPublished: Jan 24, 2023 06:42:03 pm
Manish Gite
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- दुनिया में बढ़ा भारत का मान....।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान बढ़ रहा है। आज दुनिया के अधिकांश देश भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं। कभी बीमारू राज्य रहा मध्यप्रदेश भी अब तेजी से विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के साथ मध्यप्रदेश ने सारी दुनिया में अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है। यह बात ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।