scriptपहली बार भाजपा कार्यालय में लगी कांग्रेस नेता की तस्वीर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | jyotiraditya scindia welcomed by BJP workers at BJP office in Bhopal | Patrika News

पहली बार भाजपा कार्यालय में लगी कांग्रेस नेता की तस्वीर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

locationभोपालPublished: Mar 12, 2020 05:09:41 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

भाजपा कार्यालय में लगाई गई माधवराव सिंधिया की तस्वीर।

madhavrao_scindia_photo_in_bjp_office.png

पहली बार भाजपा कार्यालय में लगी कांग्रेस नेता की तस्वीर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भोपाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय के बाहर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की तस्वीर लगाई गई। भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का रंगगुलाल, फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान राजभोज एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक कई स्थानों पर सिधिंधा के स्वागत, वंदन, अभिनंदन का पोस्टर लगाया गया था। भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल और ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया।

https://twitter.com/ANI/status/1238065899271114752?ref_src=twsrc%5Etfw
19_1.jpg

माधवराव सिंधिया के चित्र पर किया माल्यार्पण

ज्योतिरादित्य सिंधिया विमान से भोपाल पहुंचें। राजाभोज विमानतल से चलकर भाजपा कार्यालय पहुंचें, जहां पं दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

21.jpg
13 मार्च को पुन: भाजपा कायार्लय पहुंचेंगे सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे पुन: भाजपा कायार्लय पहुंचेंगे और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जाएंगे। मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
22_2.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो