कांग्रेस नेता ने धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो शेयर कर कहा- यह शॉट आज भी सबके रोंगटे खड़े करता है
- महेन्द्र सिंह धोनी का आज 38वां जन्मदिन है।
- धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था।

भोपाल. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) का आज जन्मदिन है। देश और दुनिया में उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने भी ट्वीट कर महेन्द्र सिंह धोनी को जन्म दिन की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज भी धोनी का यह शॉट रोंगटे खड़ा कर देता है।
क्या लिखा है सिंधिया ने ?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर पर लिखा है, भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल, सुजान व प्रकृतिस्थ कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में आपका यह अविस्मरणीय शॉट आज भी हम सबके रोंगटे खड़े करता है।
क्रिकेट के दीवाने हैं सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट के फैन हैं। सिंधिया अक्सर क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। हाल ही में विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले पर सिंधिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्विटर पर भारत का लाइव स्कोर भी शेयर किया था।
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफ़ल, सुजान व प्रकृतिस्थ कप्तान @msdhoni, को जन्मदिन की हार्दिक बधाई✨
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) July 7, 2019
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में आपका यह अविस्मरणीय शॉट आज भी हम सब के रोंगटे खड़े करता है। pic.twitter.com/3M6MSr52ZI
38 साल के हुए धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ICC ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनका एक वीडियो शेयर करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) ने कहा है कि धोनी मेरे क्रिकेट कैरियर के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी को बधाई देते हुए सचिन ने कहा- अपने 22 सालों के क्रिकेट करियर में जितने भी कप्तानों के अंडर में खेला, उनमें से महेंद्र सिंह धोनी सबसे बेहतर हैं। वह बेहद शार्प हैं और हमेशा अलर्ट रहते हैं।
सहवाग ने भी दी बधाई
धोनी के जन्मदिन पर पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी बधाई दी है। बता दें कि फिलहाल धोनी अपनी फॉर्म को लेकर समर्थकों के निशाने पर हैं। धोनी ने विश्व कप में उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया है जिस तरह की उनसे उम्मीद की जा रही थी।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज