scriptकमलनाथ का दावा, चारों सीटें जीत रही है कांग्रेस | Kamal Nath claims, Congress is winning all four seats | Patrika News

कमलनाथ का दावा, चारों सीटें जीत रही है कांग्रेस

locationभोपालPublished: Oct 31, 2021 09:26:25 pm

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने सच्चाई का साथ दिया है। यह उपचुनाव हमने भाजपा के साथ-साथ प्रशासन, दबाव और धनबल से भी लड़ा है

कमलनाथ का दावा, चारों सीटें जीत रही है कांग्रेस

कमलनाथ का दावा, चारों सीटें जीत रही है कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का दावा है कि कांग्रेस उपचुनाव की चारों सीटें जीत रही है। रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने सच्चाई का साथ दिया है। यह उपचुनाव हमने भाजपा के साथ-साथ प्रशासन, दबाव और धनबल से भी लड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इन चुनावों में नियमो का जमकर उल्लंघन किया है लेकिन हमें मतदाताओं पर पूर्ण विश्वास है। आज तस्वीर सामने है कि आज हर वर्ग परेशान है ,चाहे किसान हो या छोटा व्यापारी हो , युवा हो या किसी भी वर्ग का व्यक्ति हो। बड़ी आश्चर्य की बात है कि केन्द्र से लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार और भाजपा पृथ्वीपुर में हम पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रही है।
कांटे का रहा मुकाबला
प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। दोनों दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। इनका सबसे ज्यादा फोकस खण्डवा लोकसभा सीट पर रहा।
63 फीसदी से अधिक मतदान 
प्रदेश के खंडवा लोकसभा और जोबट, रैगांव तथा पृथ्वीपुर विधानसभा में छुटपुट वारदातों के साथ मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रदेश के एक लोकसभा और तीनों विधानसभा में करीब 63 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान पृथ्वीपुर में 78 फीसदी से अधिक हुआ, जबकि सबसे कम 50 फीसदी से अधिक मतदान जोबट में दर्ज हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो