scriptकमलनाथ के जिम्मे प्रचार और प्रबंधन | Kamal Nath doing publicity and booth management | Patrika News

कमलनाथ के जिम्मे प्रचार और प्रबंधन

locationभोपालPublished: Oct 18, 2020 05:18:55 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

दिग्विजय ने संभाला समन्वय का काम
उपचुनाव में लगाया पूरा जोर
 

kamalnath.jpg

kamalnath.jpg

भोपाल : उपचुनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। 15 दिन बाद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता ईवीएम में कैद कर देगी। कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपना पूरा जोर लगा दिया है। कांग्रेस के सारे बड़े नेताओं ने अपना-अपना जिम्मा संभाल लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रचार और प्रबंधन का जिम्मा संभाला है। पूरे प्रचार की कमान कमलनाथ ने अपने ही हाथों में ले रखी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने समन्वय का काम संभाल लिया है। वे सभी वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ताओं से लगातार बात कर रहे हैं।

कमलनाथ कर रहे प्रचार और बूथ प्रबंधन :
इस चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कमलनाथ हैं और इसीलिए प्रचार की पूरी कमान उन्हीं के हाथों में है। वे लगातार प्रचार कर सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस कमलनाथ की सभा में जुट रही भीड़ को लेकर उत्साहित है और सरकार बनाने की आस लगाए हुए है। कमलनाथ अब तक आधी विधानसभा तक पहुंच चुके हैं और बाकी दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का कार्यक्रम बन गया है। वहीं कमलनाथ ने बूथ प्रबंधन का जिम्मा भी संभाला है। वे रोजाना रात को पन्ना प्रमुखों से बात करते हैं। पन्ना प्रमुखों से स्थानीय हालात, मुद्दे और रणनीति पर बात करते हैं और आवश्यक निर्देश भी देते हैं।

दिग्विजय ने संभाली समन्वय की कमान :
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पर्दे के पीछे बेहद अहम जिम्मेदारी दी है। वे समन्वय का काम संभाल रहे हैं। दिग्विजय रोजाना अपने निवास से सभी विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हैं। वे नाराज नेताओं को काम पर लगा रहे हैं तो कार्यकर्ताओं का भी वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बना रहे हैं। दिग्विजय पीसीसी आकर भी संगठन के नेताओं के साथ बैठक करते हैं। जिस विधानसभा से जो इनपुट मिलता है वो विधानसभा प्रभारियों को बता रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो