scriptकमलनाथ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 52 IPS अफसरों के तबादले | kamal nath govt 52 ips officer transfer list | Patrika News

कमलनाथ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 52 IPS अफसरों के तबादले

locationभोपालPublished: Feb 10, 2020 05:54:48 pm

Submitted by:

Manish Gite

कमलनाथ सरकार ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है…।

ips.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 52 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसे अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है।

नई सूची के मुताबिक 1988 बैच के अफसर प्रशासन के एडीजी कैलाश मकवाना को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) बनाया गया है। वे पुलिस मुख्यालय में कामकाज देखेंगे।
-वहीं एडीजी प्रशासन अजय शर्मा को एडीजी नारकोटिक्स को प्रशासन का एडीजी पीएचक्यू बनाया गया है।
-एडीजी एससीआरबी जीपी सिंह को एन्टी नक्सल आपरेशन पीएचक्यू बनाया गया है।
-एडीजी एससीआरबी पीएचक्यू राजेश चावला को एडीजी होमगार्ड जबलपुर से एडीजी एससीआरबी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।
-एडीजी जेएनपीए सागर जी जनार्दन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेश शहडोल रेंज का जिम्मा दिया गया है।
-1997 बैच के आईपीएस मकरंद देऊस्कर को आईजी गुप्तवार्ता से आईजी अअवि पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।
-आईजी अअवि पीएचक्यू डी श्रीनविास वर्मा को आईजी कानून एवं व्यवस्था पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
-आईजी भोपाल एसपी सिंह को विसबल इंदौर रेंज पदस्थ किया गया है।
-आईजी भोपाल अविनाश शर्मा को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।
-आईजी पीएचक्यू भोपाल मनोज शर्मा को आईजी गुप्तवार्ता पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।
-डीआईजी प्रबंध पीएचक्यू हरिनारायण चारी मिश्रा को खरगौन रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
-डीआईजी खरगौन रेंज एमएस वर्मा को जबलपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

-सागर रेंज के डीआईजी दीपक वर्मा को डीआईजी एसएएफ (सेंट्रल रेंज) भोपाल पदस्थ किया गया है।
-छतरपुर रेंज के डीआईजी अनिल माहेश्वरी को डीआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।
-बालाघाट रेंज के डीआईजी आरएस डहेरिया को सागर रेंज का उपपुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
-इंदौर ग्रामीण रेंज के डीआईजी संजय तिवारी को डीआईजी भोपाल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
-छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सुशांत सक्सेना को इंदौर ग्रामीण रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

 

-शहडोल के पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल सिंह कुशवाह को पदोन्नत करते हुए रीवा रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
-मंडला विसबल 35वीं बटालियन आरके हिंगणकर को डीआईजी जेएनपीए सागर पदस्थ किया गया है।
-डीआईजी अअवि पुलिस मुख्यालय अरविंद सक्सेना को डीआईजी आरएपीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है।
-जबलपुर एआईजी हिमानी खन्ना को एआईजी पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
-पुलिस अधीक्षक भोपाल (मुख्यालय) मिथिलेश शुक्ला को छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
-होशंगाबाद के एसपी एमएल छारी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में डीआईजी पदस्थ किया गया है।
-छतरपुर के एसपी तिलक सिंह को पुलिस मुख्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
-विसबल 32वीं बटालियन उज्जैन के अनुराग शर्मा को डीआईजी महिला अपराध इंदौर पदस्थ किया गया है।
-जेएनपीए सागर उप निदेशक विवेक राज सिंह को डीआईजी छतरपुर रेंज पदस्थ किया गया है।
-सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय कुमार सौरभ को छतरपुर जिले का एसपी बनाया है।
-सेनानी, हॉकफोर्स पुलिस मुख्यालय भोपाल तरुण नायक को गुना जिले का एसपी बनाया गया है।
-भिंड जिले के एसपी रुडोल्फ अल्वारेज को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
-7वीं वाहिनी विसबल संतोष सिंह गौर को होशंगाबाद जिले का एसपी बनाया गया है।
-इंदौर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी को एपीटीसी इंदौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-24वीं बटालियन विसबल जावरा रतलाम महेंद्र चंद्र जैन को इंदौर पश्चिम का पुलिस अधीक्षक बनाया है।
-आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक सविता सोहाने को भोपाल पीएचक्यू में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
-पीटीसी इंदौर के एसपी तुषारकांत विद्यार्थी को सिंगरौली जिले का एसपी बनाया गया है।
-2री वाहिनी विसबल ग्वालियर सत्येंद्र कुमार शुक्ला को शहडोल जिले का एसपी बनाया गया है।
– भोपाल रेलवे में एसपी मनीष कुमार अग्रवाल को हरदा जिले का एसपी बनाया गया है।
-14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को बैतूल जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया है।
-एआईजी पीएचक्यू भोपाल हेमंत चौरान को दमोह जिले का एसपी बनाया है।
-पीटीएस रीवा के एसपी मनोज कुमार सिंह आगर मालवा के एसपी बनाए गए।
-गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा को एआईजी भोपाल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
-बैतूल जिले के एसपी कार्तिकेयन को 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी पदस्थ किया गया है।
-18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी के विवेक अग्रवाल को छिंदवाड़ा जिले का एसपी बनाया गया है।
-दमोह जिले के एसपी विवेक सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
-भोपाल दक्षिण के एसपी संपत उपाध्याय को श्योपुर जिले का एसपी बनाया है।
-बुरहानपुर जिले के एसपी अजय सिंह को इंदौर रेलवे का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-श्योपुर जिले के एसपी नागेंद्र सिंह को भिंड जिले का एसपी बनाया गया है।
-सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पीएचक्यू साईंकृष्ण एस थोटा को दक्षिण भोपाल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
-नीमच के एसपी राकेश कुमार सगर को भोपाल पुलिस अधीक्षक रेल पदस्थ किया गया है।
-हरदा जिले के एसपी भगवत सिंह विरदे को बुरहानपुर जिले का एसपी बनाया गया है।
छिंदवाड़ा एसपी मनोज कुमार राय को पुलिस अधीक्षक नीमच का एसपी बनाया गया है।
-ईओडब्ल्यू ग्वालियर के एसपी रघुवंश भदौरिया को अशोक नगर का एसपी बनाया गया है।

-एडीजी (चयन एवं भर्ती) संजीव शमी से एन्टी नक्सल आपरेशन का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो