scriptमहिलाओं से घिरे रहे कमलनाथ, जमकर ली फोटो-सेल्फी | Kamal Nath posed for photo-selfie with women | Patrika News

महिलाओं से घिरे रहे कमलनाथ, जमकर ली फोटो-सेल्फी

locationभोपालPublished: Nov 24, 2021 11:14:44 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

जूडो कराते का प्रशिक्षण जिलों में चलाया जाएगा। कॅरियर काउंसिलिंग से उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

महिलाओं से घिरे रहे कमलनाथ, जमकर ली फोटो-सेल्फी

महिलाओं से घिरे रहे कमलनाथ, जमकर ली फोटो-सेल्फी

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी यह कह देना या नारा लगाने से सरकार नहीं बनने वाली। यह तभी संभव है जब महिला शक्ति एक उदाहरण बने। महिलाओं ने ठान लिया तो कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। चुनाव के लिए एक साल दस माह का समय है। यानी समय कम है, सभी को पूरी ताकत से काम करना है। कोई आपको बताने नहीं आएगा कि क्या काम करना है, आप स्वयं आगे बढ़कर काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ नारे लगाने से नहीं बनने वाली है कांग्रेस की सरकार।

महिलाएं ही सबसे बड़ी शक्ति

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक के दौरान नाथ ने मंगलवार को यह बात कही। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल सहित पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहीं। नाथ ने कहा कि महिलाएं ही सबसे बड़ी शक्ति हैं, लेकिन वे ही आसानी से गुमराह हो जाती हैं। भाजपा गुमराह करने में माहिर है। महिलाएं उनके बहकावे से बचें। इस मौके पर नाथ ने महिला कांग्रेस की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आमतौर पर फोटो-सेल्फी से दूर रहने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सहजता से फोटो खिंचवाए। महिलाएं सेल्फी के लिए जतन करते दिखीं। उधर, बैठक में जानकारी दी गई कि महिला कांग्रेस तेजी से सदस्य बना रही है। जो सदस्य जिले में बनाए जाएंगे महिला कांग्रेस उसकी जांच भी करेगी।

भाजपा की पोल खोलेगी कांग्रेस
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि महिला कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने सड़क पर उतरेगी। लक्ष्य 2023 में मुख्यमंत्री हमारी पार्टी का होगा। जो महिलाएं संगठन में आगे आकर काम करेंगी, उन्हें सम्मान मिलेगा। आगे आने का मौका मिलेगा। सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और संगठन स्तर पर महिला कांग्रेस काम करती रहेगी।


निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी
बैठक के दौरान प्रतिभा तोमर ने जनजागरण अभियान से अवगत कराया। इसके अलावा प्रभारियों ने जिलवार जानकारी दी। हालांकि उन्होंने संक्षिप्त में अपनी बात रखी। बाद में उन्होंने पूरी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को दी। 6 से ज्यादा जिले ऐसे हैं जहां के पदाधिकारी निष्क्रिय हैं। इनकी छुट्टी तय मानी जा रही है। इसका आकलन उपचुनाव के समय किया गया है।


आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण आत्मरक्षा कार्यक्रम प्रभारी करुणा शर्मा पूरे प्रदेश में अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं। बैठक के दौरान टीम ने इसका प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु इंदिरा ब्रिगेड का गठन कर जूडो कराते का प्रशिक्षण जिलों में चलाया जाएगा। कॅरियर काउंसिलिंग से उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

3 रुपए में बैक्टीरिया फ्री और ताजा रहेंगी सब्जियां


जनजागरण पदयात्रा महंगाई के खिलाफ जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। पीसीसी से शुरू हुई पदयात्रा बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई। उधर, महंगाई के खिलाफ पन्ना के अजयगढ़ में प्रभातफेरी निकाली गई। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने केन नदी की रेत खदानों का दौरा किया। खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह व सांसद वीडी शर्मा पर अवैध खनन, परिवहन को संरक्षण होने का आरोप लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो