
kamal nath press conference on congress govt and cm candidate
भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को दावा किया है कि मध्यप्रदेश में 140 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। जो कर्नाटक में गलतियां हुई हैं वो इस बारनहीं की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारी कुछ गलतियां गुजरात और कर्नाटक में हुई हैं, जिसे अब दोहराया नहीं जाएगा। नाथ ने कहा कि जनता हमारे साथ है। नाथ ने कहा कि एक-एक सीट पर हमारी नजर है। प्रशासनिक अफसरों ने पक्षपात नहीं किया।
यह चुनाव बीजेपी और मतदाता के बीच था। नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 140 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा करता हूं।
मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर नाथ ने कहा कि जब मुख्यमंत्री बनने की बात पर मुझे चिंता नहीं है तो आप क्यों चिंता करते हो। 11 तारीख को तय हो जाएगा। नाथ ने कहा कि अगले पांच दिनों में मध्यप्रदेश इतिहास रचेगा। व्यवस्थाओं और सोच में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।
13 को तय होगा सीएम का नाम
इधर, आत्मविश्वास के साथ प्रेस कांफ्रेस में अपनी सरकार का दावा करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह भी कहा कि 11 दिसंबर को मध्यप्रदेश इतिहास रचने जा रहा है। इसमें बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री का चयन भी हो जाएगा।
रिजल्ट से पहले उथल-पुथल, सीएम पद को लेकर मची खींचतान
इससे पहले, मध्यप्रदेश में 11 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आएगा, इससे पहले ही अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस खेमे में फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई। तीन गुट आपस में भिड़ गए हैं। गुरुवार को भोपाल के मानस भवन में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभी प्रत्याशियों को नसीहत दी जा रही थी। इस बीच कांग्रेस के ही अलग-अलग खेमे के तीन गुटों से आए बयान ने राजनीति गर्मा दी है।
जैन बोले- कमलनाथ बनेंगे मुख्यमंत्री
विधायक निशंक जैन का बयान आ गया। उन्होंने मीडिया को बताया कि कांग्रेस की सरकार आई तो कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। जैन ने यह भी कहा कि हर पार्टी फोरम पर अपनी बात रखेंगे। 25 विधायक और कई उम्मीदवार कमलनाथ को सीएम बनाने के पक्ष में हैं।
कोलारस विधायक बोले सिंधिया को बनाएं सीएम
सिंधिया खेमे के कोलारस विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करके सभी को चौंका दिया। इनके अलावा अटेर से विधायक हेमंत कटारे ने भी बयान दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सिंधिया को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
दिग्विजय खेमे के गोविंद बोले कमलनाथ का नाम नहीं
इधर,कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह खेमे के माने जाने वाले विधायक गोविंद सिंह का भी यह बयान चौंकाने वाला है, जिसमें उन्होंने कह दिया कि कमलनाथ का नाम मुख्यमंत्री की सूची में ही नहीं है।
पहले भी चल चुका है अभियान
इससे पहले भी ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ को मुख्यमंत्री घोषित करने का अभियान उनके समर्थक चला चुके हैं। सिंधिया समर्थकों ने सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मुहिम छेड़ दी थी।
Published on:
06 Dec 2018 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
