scriptकमलनाथ ने कहा- बंद को सफल बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार, भाजपा बोली- कहीं बंद नहीं कांग्रेस की नौटंकी है | Kamal Nath said - thank people for making the bandh a success | Patrika News

कमलनाथ ने कहा- बंद को सफल बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार, भाजपा बोली- कहीं बंद नहीं कांग्रेस की नौटंकी है

locationभोपालPublished: Feb 20, 2021 03:10:49 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

राजधानी भोपाल में भी शनिवार को सुबह से ही कई पेट्रोल-पंप और दुकानें बंद रही।

कमलनाथ ने कहा- बंद को सफल बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार, भाजपा बोली- कहीं बंद नहीं कांग्रेस की नौटंकी है

कमलनाथ ने कहा- बंद को सफल बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार, भाजपा बोली- कहीं बंद नहीं कांग्रेस की नौटंकी है

भोपाल. बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में आज आधे दिन का बंद बुलाया था। कई जगह बंद का असर देखने मिला तो कई जगह मिला-जुला असर देखने को मिला। ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि- कहीं कोई बंद नहीं है कांग्रेसी सिर्फ नौटंकी करती है।
क्या कहा कमलनाथ ने
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने जनता का आधार प्रकट करते हुए कहा- पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही बेतहाशा वृद्धि व रसोई गैस के दामों में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा आज आधे दिन के मध्यप्रदेश बंद के आह्वान को पूर्ण सफल बनाने के लिए मैं प्रदेश की जनता का आभार मानता हूं। इसके साथ ही कमलनाथ न कहा कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो आने वाले समय में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी।
क्या कहा वीडी शर्मा ने
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कहीं कोई बंद नहीं है। कांग्रेसी सिर्फ नौटंकी करती है। वहीं, कांग्रेसियों द्वारा जबरन दुकानें बंद कराने को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि गुंडागर्दी करने का अधिकार किसी को नहीं है अपनी इच्छा से जो बंद करें वह ठीक है। दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश का बंटाधार किया है। दिग्विजय सिंह मुस्लिम मानसिकता के व्यक्ति हैं। अगर होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम् नाम किया गया है तो दिग्विजय सिंह को तकलीफ क्या है? नर्मदापुरम् नाम से हमारी संस्कृति झलकती है।
वेट कम करने की मांग
राजधानी भोपाल में भी शनिवार को सुबह से ही कई पेट्रोल-पंप और दुकानें बंद रही। इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को जबरन दुकानें और पेट्रोल पंप बंद करवाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी शनिवार को सुबह राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि वेट कम होना चाहिए, वेट कम होने से पेट्रोल सस्ता हो जाएगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zfgj7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो